{"_id":"65bec0a443703fc20e0d55fc","slug":"sejal-became-the-president-and-ragini-became-the-general-secretary-badaun-news-c-123-1-bdn1001-112752-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सेजल बनीं अध्यक्ष और रागिनी महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सेजल बनीं अध्यक्ष और रागिनी महामंत्री
Sun, 04 Feb 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सेजल उपाध्याय और महामंत्री पद के लिए एमए तृतीय सेमेस्टर की रागिनी यादव चुनी गईं। विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति विश्नोई ने दोनों के नाम का प्रस्ताव सर्वसम्मति से किया। इसका समर्थन सभागार में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने किया।
चुनाव अधिकारी डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. अंशु सत्यार्थी और डॉ. प्रेमचंद चौधरी की देखरेख में हुए कार्यकारिणी चुनाव में उपाध्यक्ष के दो पदों पर सतेंद्र कुमार और अंजलि सिंह निर्विरोध चुने गए। संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर शीतल गुप्ता, रहनुमा व उपासना श्रीवास्तव भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री अंशिका सिंह चुनी गईं।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद साहू, आमरीन, अंशिका सोलंकी, कृतिका सिंह और प्रीति यादव का चयन किया गया। प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने चुने गए पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. बबिता यादव, डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. सारिका शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान मुस्कान सागर, अनूप सिंह, ममता, पूजा देवी, अलीशा, सदफ, नेहा, स्वाति मौर्य, राफिया बी, शिवानी, अदिति, राधा, रोशनी राठौर आदि उपस्थित थे।