फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seeing a groom fifteen years older than himself, the bride spoiled, refused to marry

खुद से पंद्रह साल बड़ा दूल्हा देखा तो बिगड़ी दुल्हन, शादी से इंकार

Fri, 16 Jul 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Seeing a groom fifteen years older than himself, the bride spoiled, refused to marry
उझानी (बदायूं)। कछला के पास कटरी के एक गांव में बुधवार रात बरात चढ़त के दौरान दूल्हे पर नजर पड़ते ही दुल्हन बिफर गई। उसने दूल्हे को खुद से अधिक उम्र का बताकर घरवालों को परेशानी में डाल दिया। दुल्हन ने शादी करने से इनकार किया तो सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे समेत उसके दो-तीन परिजन को हिरासत में ले लिया। दुल्हन की जिद के आगे बरातियों को खाली हाथ घर लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात करीब 11 बजे का है। कटरी के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता अलीगढ़ के युवक से तय किया था। रात में करीब नौ बजे बरात भी गांव आ गई। बरात चढ़त के दौरान बराती रंगशाला का लुत्फ उठाने में मशगूल थे, उसी दौरान सहेलियों संग घर की छत खड़ी दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ गई। अपने से कई अधिक उम्र का दूल्हा देखकर वह भड़क गई। इसी दौरान उसे सहेलियाें से पता चला कि दूल्हे और उसके उम्र में करीब 15 वर्ष का अंतर है।
विज्ञापन

इसके बाद दुल्हन ने अपने माता-पिता से शादी करने से इनकार कर दिया। माता-पिता ने हालांकि उसे समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसी जानकारी दुल्हन के मामा को पता चली तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिसकर्मियों के सामने भी दुल्हन शादी करने के लिए रजामंद नहीं हुई। दुल्हन के मामा ने पुलिस बताया कि उसकी भांजी नाबालिग है। इस पर देर रात ही दूल्हा और उसके परिजन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पर कुछ बराती रात में ही खिसक गए। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न में पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से फिर जानकारी की। कोई बात नहीं बनती देख दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे का सामान भी वापस कर दिया। सीओ गजेंद्र सिंह की मानें तो दुल्हन नाबालिग नहीं थी लेकिन दूल्हे की उम्र अधिक थी। दोनों पक्ष में सुलह के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed