{"_id":"683365567eb9d1c32400d8d7","slug":"secondary-school-students-will-study-from-home-during-holidays-using-diksha-app-badaun-news-c-123-1-bdn1009-140013-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छुट्टियों में घर बैठे दीक्षा एप से पढ़ाई करेंगे माध्यमिक स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छुट्टियों में घर बैठे दीक्षा एप से पढ़ाई करेंगे माध्यमिक स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन
बदायूं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने घर बैठे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। विभाग की वेबसाइट पर हर विषय का पाठ्यक्रम मौजूद है। विद्यार्थी दीक्षा एप की सहायता से अब घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे।
जनपद में माध्यमिक के 305 विद्यालय हैं। छात्र-छात्राओं की गर्मी की छुट्टियों में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने घर बैठे पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई है। इससे खेलकूद के बीच समय निकालकर बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी विषयों की पुस्तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा परिषद द्वारा संचालित दीक्षा एप के माध्यम से छात्र ग्रीष्म अवकाश में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा एप और यूट्यूब के लिंक दिए गए हैं, जिससे छात्र अपनी कक्षा और विषय चुनकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। छुट्टी के दौरान बच्चों को गृह कार्य दिया गया है। कहा कि दीक्षा एप के माध्यम से बच्चे अपनी शैक्षिक समस्या का समाधान पा सकेंगे।
वेबसाइट से ली जा सकती है पुस्तकों की पीडीएफ
डीआईओएस ने बताया की छुट्टियों में समय का सदुपयोग करने के लिए पढ़ाई के सारे कंटेंट विभागीय वेबसाइट पर मौजूद हैं। वेबसाइट http://upmsp.edu.in पर दीक्षा से संबंधित लिंक दिए गए हैं। जहां जाकर विद्यार्थी अपनी जरूरत के अनुसार कोई भी पुस्तक की पीडीएफ डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही दीक्षा एप पर अपना खाता बनाकर भी वहां मौजूद वीडियो से पढ़ाई कर सकते हैँ।