फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM took cognizance, hope of identifying the woman arose.SDM took cognizance, hope of identifying the woman arose.

Budaun News: एसडीएम ने लिया संज्ञान, महिला की पहचान की उम्मीद जगी

Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 22 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SDM took cognizance, hope of identifying the woman arose.SDM took cognizance, hope of identifying the woman arose.
बिसौली। गश्त के दौरान पुलिस को मिली अधेड़ महिला के मामले में एसडीएम ने कोतवाल के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी से महिला से संबंधित आख्या मांगी है। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट तलब की है। उम्मीद है कि अब जल्दी महिला की पहचान और उसके घर-परिवार की जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर में 11 अगस्त की रात दबतोरी चौकी पुलिस को अधेड़ महिला मिली थी। महिला की भाषा किसी अन्य प्रांत की होने के कारण पुलिस उसकी बात समझने में असमर्थ रही। महिला अपना नाम, पता और घर-परिवार के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता सकी। टूटे-फूटे शब्दों में जय जगन्नाथ और जय सियाराम बोलना समझ में आता रहा। पुलिस उसके दक्षिण भारतीय होने की संभावना व्यक्त कर रही है।
विज्ञापन

महिला की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचने के उद्देश्य से उन्हें जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। करीब 10 दिन बीतने के बाद भी महिला के प्रकरण का निस्तारण नहीं हो सका है। वहीं उनसे संवाद के लिए विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार अनुवादक की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कोतवाली पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से फिटनेस प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए संपर्क किया है ताकि उसकी मानसिक स्थिति के बारे में पता लग सके। शुक्रवार को कोतवाल ने समाधान के लिए एसडीएम प्रियंका गोयल से संपर्क किया। वहीं, एसडीएम ने बताया कि कोतवाल कमलेश मिश्रा के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी से महिला के संबंध में आख्या मांगी है। महिला कहां की रहने वाली है, इसकी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed