फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM in their millions Land of the free extended

एसडीएम ने करोड़ों की भूमि मुक्त कराई

Tue, 30 Jun 2015 08:07 PM IST
belsi
belsi Updated Tue, 30 Jun 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से अवैध रुप से जोत रहे पट्टों की भूमि को एसडीएम विधान जायसवाल ने क्षेत्र के 22 गांवों के करीब 152 किसानों के पट्टे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। जिससे पट्टेदारों में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने बताया कि शासन के निर्देश पर ऐसे आसामी पट्टों का सत्यापन कराया जा रहा है। जिनको पांच वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है और उन पट्टों की भूमि को अब तक मुक्त नहीं किया है। ऐसे पट्टों को जांच के बाद निरस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में एसडीएम ने बताया पिछले दिनों तहसील की राजस्व की टीम ने कराएं सत्यापन आसामी पट्टों की जांच कराई। जिसमें क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओईया-7, स्वदेशपुर-3, कोहरा-4, खुशहालपुर-1, धर्मपुर-2, उदयपुर-1. फिरोजपुर गुमराह-13, सुराई-30, रुदायन प्रथ्वी सिंह पट्टी-7, रुदायन मायासिंह पट्टी-6, शराह बरोलियां-1, सदरउद्दीननगर-8 पटटों से आठ हेक्टेयर एवं इससे पहले सरैरा, मईकला, नदेरी, भगवंतनगर, सोहरा, नौगवां, छितरपुर महरोला, सादतनगर, कृपालपुर, छिबऊकलां के 38 किसानों से करीब साढे आठ हेक्टेयर भूूमि के पट्टे निरस्त कर मुक्त कराया है। एसडीएम ने बताया इन पट्टों से प्राप्त भूमि की कीमत करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। भूमि को श्रेणी तीन में दर्ज कराया जा रहा है। ताकि राजस्व विभाग द्वारा कार्य में लाई जा सके। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे पट्टेदारों के सत्यापन का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed