फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SDM accused of indecency, lawyers protest

Budaun News: एसडीएम पर अभद्रता करने का आरोप, वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
SDM accused of indecency, lawyers protest
बिल्सी तहसील में एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते वकील। संवाद
बिल्सी। तहसील परिसर में शनिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर भ्रष्टाचार और अभद्रता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्रवाई के लिए तहसील दिवस में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के महासचिव ज्ञान सिंह त्यागी ने आरोप लगाया कि एसडीएम का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति असहयोगपूर्ण और अभद्र है। उन्होंने कहा कि इससे तहसील की न्याय व्यवस्था प्रभावित हो रही है और वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम के खिलाफ विगत 6 फरवरी से उनके कोर्ट का बहिष्कार जारी है, जो उनके स्थानांतरण तक जारी रहेगा। प्रदर्शन में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, ठाकुर हेमेंद्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, अरुण गौतम आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed