फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Scuffle between two claimants of block chief, arms also removed

ब्लॉक प्रमुखी के दो दावेदारों में हाथापाई, असलहे भी निकाले

Thu, 08 Jul 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between two claimants of block chief, arms also removed
बदायूं। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों की सूची जारी होने के साथ ही सत्तारूढ़ दल में रार सामने आने लगी है। शहर के एक लॉन में एक दावेदार ने जरूरत भर के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जुटा लिया था। यहां से वह इन सदस्यों को दूसरे ठिकाने पर भेज रहे थे। इसी दौरान दूसरे दावेदार के लोग आ गए। दोनों ही भाजपा से जुड़े हैं। इनके बीच तकरार के बाद एकदूसरे पर असलहे भी तान दिए गए। रार बढ़ी तो बड़े नेता ने जाकर दोनों पक्षों की सुलह करा दी।
विज्ञापन

दरअसल, वजीरगंज ब्लॉक से भाजपा का प्रत्याशी बनने के लिए चार लोगों ने दावेदारी की थी। इन्हीं दावेदारों के नाम दौड़ में सबसे आगे गिने जा रहे थे। ऐसे में दावेदारों ने जरूरत भर के क्षेत्र पंचायत सदस्य भी जुटा लिए थे। एक सबसे मजबूत दावेदार ने को पूरा भरोसा था कि पार्टी उनको ही प्रत्याशी बनाएगी। ऐसे में उन्होंने काफी संख्या में सदस्यों को मिठाई भी बांट दी। इन्हें शहर के एक बरातघर में ठहराया गया था। बुधवार को सूची आई तो प्रमुख दावेदारों के साथ इनका नाम भी सूची में नहीं था। किसी पांचवें को ही प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब तक लाखों लुटा चुके दावेदार को प्रत्याशी नहीं बनाया तो उन्हें जोर का झटका लगा। उन्होंने जुटाए गए सदस्यों को यहां से दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी कर ली। शायद निर्दलीय लड़कर जीत का भरोसा था। इसी दौरान एक और दावेदार यहां पहुंच गए। सदस्यों को लेकर दोनों दावेदारों के बीच हाथापाई के साथ धक्कामुक्की तक हो गई। एकदूसरे पर असलहे तान दिए गए। बाद में एक बड़े नेता ने यहां पहुंच कर मामले को रफा-दफा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनको प्रत्याशी बनाया गया है उनको सामूहिक रूप से पूरी पार्टी चुनाव लड़ाएगी। किसी दावेदार के बीच विवाद की कोई सूचना नहीं है। पार्टी एकजुट है और ज्यादातर ब्लॉक में निर्विरोध चुनाव जीतेगी।
- अशोक भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed