{"_id":"58ab2c404f1c1b1053b235ad","slug":"schools-have-collapsed-brbra-veranda","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरभरा कर ढह गया स्कूल बरामदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरभरा कर ढह गया स्कूल बरामदा
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
school
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-86 वर्ष पूर्व बने बरामदे की तीन साल पहले मियाद हो गई थी पूरी
-स्कूल समय में गिरता तो हो सकता था बड़ा हादसा
पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कक्ष के बरामदे का लिंटर भरभरा कर ढह गया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष हाजी नूरउद्दीन ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस इंटर कॉलेज के भवन का निर्माण वर्ष 1931 में हुआ था। उस समय विद्यालय जूनियर हाई स्कूल के रूप में शुरू हुआ था और सन 1946 में हाईस्कूल, बाद में इंटरमीडिएट की मान्यता मिली। भवन के खस्ता हाल की रिपोर्ट विद्यालय प्रबंधन ने जिला प्रशासन को भेजी थी। इस पर पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद भवन को 2014 में कंडम घोषित कर दिया और नवीन भवन निर्माण के लिए पत्रावली शासन को भेजी गई। मगर पत्रावली अधर में ही लटक गई। बीती रात अचानक प्रधानाचार्य कक्ष के भवन का बरामदा ढह गया। अगर बरामदा विद्यालय समय में गिरा होता तब बड़ा हादसा हो सकता था।