{"_id":"848c49d8601bd9e653dc23ad8d8b3b9d","slug":"school-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूली बच्चे भी खुले में जा रहे शौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चे भी खुले में जा रहे शौच
नाधा/बदायूं
Updated Wed, 10 Dec 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का बुरा हाल है। लापरवाही इतनी की यहां न तो शिक्षक ही आते हैं और न ही बच्चों को ढंग से शिक्षा मुहैया कराई जाती है। इतना ही नहीं शौचालय टूटे होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे खुले में जाने को मजबूर हैं। न तो शिक्षकों को इसकी परवाह है और न ही विभागीय अधिकारियों को।
अभिभावकों की माने तो यहां मिर्जापुर मौसमपुर का हाल बुरा है। बताते हैं कि यहां शिक्षकों की मनमानी हावी है। वह कभी कभार ही स्कूलों में आते हैं। बच्चे पूरे दिन इंतजार करने के बाद अपने घर को लौट जाते हैं। वहीं प्राइमरी व जूनियर खिरकवाड़ी भूड़ का भी यहीं हाल है। यहां गंदगी का अंबार होने के साथ शौचालय टूटे पड़े हैं। अभिभावक बताते हैं कि बच्चों को खुले में जाना पड़ता है। कहते हैं कि उन्होंने कई बार विभागीय अफसरों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की है। बावजूद इसके सुधार नहीं किया गया। हाल यह है कि आज भी यहां अव्यवस्थाएं हावीं हैं।