{"_id":"8b421284368316c3c806441156e08725","slug":"school-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मी बाई और कलाम की झांकियां पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मी बाई और कलाम की झांकियां पुरस्कृत
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 22 Aug 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समापन समारोह में मुख्य अतिथि फातिमा ने कहा कि सच्चा स्काउट-गाइड अपने कार्यों से समाज में विशिष्ट स्थान बनाता है। विशिष्ट अतिथि शाहिद अली ने कहा कि शिविर में प्रतिभाग करने से बच्चों में अनुशासन तथा समाजसेवा की भावना जाग्रत होती है। विशिष्ट अतिथि साजिद अली ने स्काउट-गाइड के सेवा कार्य की सराहना की। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र ने प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड कैंप के आयोजन पर जोर दिया।
शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिशनर संजीव कुमार शर्मा ने शिविर में दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी दी।
समापन पर स्काउट-गाइड की टोलियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर टोलियों द्वारा बनाई गईं झांकियों का फातिमा, एसओ उदयभान सिंह यादव, मुजाहिद अली, फतेह अली अदनान तथा सद्दाम अली ने निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल के प्रो. जेएस वर्माए, सैय्यद अब्दुल वाहिद, डॉ. अनीस अहमद ने आकलन करने के बाद गाइड में रानी लक्ष्मीबाई टोली को प्रथम तथा भारतमाता की टोली को द्वितीय, स्काउट में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की झांकी को प्रथम तथा सरदार भगत सिंह की झांकी को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि फातिमा ने विजयी टोलियों के स्काउट-गाइड को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।