{"_id":"67a65832942ee1e2c109211a","slug":"scheduled-caste-family-was-threatened-with-expulsion-from-the-village-badaun-news-c-123-1-bdn1008-133951-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनुसूचित जाति के परिवार को दी गांव से निकालने का धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनुसूचित जाति के परिवार को दी गांव से निकालने का धमकी
विज्ञापन
बदायूं। हजरपुत थाना पुलिस ने खेत पर कब्जा करने के विरोध में अनुसूचित जाति के परिवार के साथ मारपीट, जाति सूचक गालियां और गांव से बाहर निकाल देने की धमकी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी सुनीता पत्नी हरिओम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अनुसूचित जाति बहेलिया से है। छह जनवरी पूर्वाह्न 11:30 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत पर फसल की सिंचाई कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक प्रेमपाल, विजनेश, बबलू और नेमवती उनके खेत पर आ धमके।
आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। आरोपियों के हाथ में लाठी-डंडे, चाकू और फावड़ा थे। इससे उन्होंने परिवार व उनके ऊपर हमला कर दिया। आरोपी उनके खेत की मेड़ काटकर कब्जा करना चाहते थे। आरोपियों ने जाति सूचक शब्द कहे। गांव से निकलने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्रेमपाल, विजनेश बबलू और नेमवती के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मारपीट, धमकी और जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की जांच दातागंज केके तिवारी को सौंपी गई है। हजरतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ दातागंज मुकदमे की विवेचना करेंगे।