फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   scam

घोटालेबाज रोकड़िया के भाई और चाचा समेत तीन पकड़े

Sat, 23 Nov 2019 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
scam
दातागंज (बदायूं)। उपकोषागार दातागंज में हुए 5.7 करोड़ रुपये के गबन के मामले में मुख्य आरोपी रोकड़िया अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन पुलिस ने उसके के चाचा और उसके भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। देर शाम तक तीनों पुलिस हिरासत में रहे।
विज्ञापन

रोकड़िया हरीश बरेली शहर के संजय नगर का निवासी है। हरीश और उसके सहयोगी एकाउंटेंट राजेश सगर के खिलाफ पांच करोड़ 70 लाख रुपये गबन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। दरअसल दोनों उपकोषागार दातागंज में तैनात थे। कुछ दिन पहले शासन स्तर से उपकोषागार बंद हुए थे। तभी से उपकोषागारों का ऑडिट चल रहा था। इसी दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों ने बड़ा घोटाला किया है। इस पर डीएम ने जांच बैठा दी। जब इसकी जांच पूरी हुई तो पता चला कि दोनों ने पांच करोड़ 70 लाख रुपये का गबन किया है। इस पर दोनों के खिलाफ तहसीलदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इससे दो दिन पहले रोकड़िया और कैशियर भाग चुके हैं। बाद में उनके परिवार वाले भी भाग गए। तभी से पुलिस दोनों को तलाश करने में लगी है।
विज्ञापन

इधर, दातागंज पुलिस ने गुरुवार देर रात हरीश के घर पर जाकर छापा मारा। इस दौरान हरीश तो नहीं मिला लेकिन पुलिस उसके भाई और चाचा समेत तीन लोगों को उठा लाई। तीनों से पूछताछ चल रही है। रोकड़िया कहां है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। उनसे ये भी जानकारी ली जा रही है कि रोकड़िया पर कितनी संपत्ति है। हाल फिलहाल में उसने कितनी संपत्ति और खरीदी है। बहरहाल पुलिस ने अभी किसी को छोड़ा नहीं है। तीनों पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed