फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   scam

छात्रवृति घोटाले की विवेचना ईओडब्लू बरेली ट्रांसफर

Sat, 14 Sep 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
scam
बदायूं। सिविल लाइंस थाने में दर्ज छात्रवृत्ति घोटाले की विवेचना अब ईओडब्लू (आर्थिक अपराध शाखा) बरेली को ट्रांसफर हो गई है। इसमें करीब ढाई करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था। कई स्कूल संचालकों ने जिला सहकारी बैंक मैनेजरों और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर ये घोटाला किया था।
विज्ञापन

विगत 15 मई को थाना सिविल लाइंस में ढाई करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले के संबंध में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें 11 जिला सहकारी बैंक के मैनेजर, दो कैशियर, कई स्कूल के संचालक और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों समेत करीब 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद कई जिला सहकारी बैंक मैनेजर और कैशियर को सस्पेंड कर दिया गया था। बाकी किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इसकी विवेचना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओपी गौतम कर रहे थे। अब यह विवेचना बरेली ईओडब्लू (आर्थिक अपराध शाखा) को ट्रांसफर हो गई है। आगे की छानबीन ईओडब्लू शाखा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed