फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sc-st Ayaog chairman

एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बोले- थाने में पीड़ितों से हो अच्छा व्यवहार

Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
sc-st Ayaog chairman
एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित सोमवार को बदायूं में थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों से कहा कि थानों में शिकायतें लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों के साथ थानेदार अच्छा व्यवहार करें। अगर किसी की शिकायत मिलती है पुलिस अधिकारी सीधी कार्रवाई करें। कहा कि एससी, एसटी के पीड़ितों को समय से आर्थिक लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से जिले में संचालित योजनाओं और मुकदमों की विवेचनाओं की जानकारी ली। साथ ही एससी एसटी के पीड़ितों के साथ पुलिस को अच्छा व्यवहार करने की नसीहत देते हुए गरीबों की एफआईआर तुरंत दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि एससी और एसटी के व्यक्तियों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता को सक्षम प्राधिकारियों द्वारा समय से प्रदान नहीं कराई जाती है। ऐसी भी शिकायतें आयोग को मिल रही है। इस बात का ध्यान रखा जाए कि जिले से ऐसी शिकायतें न पहुंचे। वहीं उन्होंने बताया कि उनके पांच माह 12 दिन के कार्यकाल में कुल 3107 प्रार्थना पत्र आयोग में प्राप्त हुए। इनमें से 1126 मामलों में संबंधित विभागों से आख्या मंगाकर उनका निस्तारण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed