फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sawan has arrived... Kanwariyas have set out, will perform Jalabhishek on Monday

Budaun News: सावन आया... निकल पड़े कांवड़िये, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक

Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Sawan has arrived... Kanwariyas have set out, will perform Jalabhishek on Monday
कछला से कांवड़ लेकर बरेली जाते काांवड़िये। संवाद - फोटो : file
उझानी/ कछला। सावन के आगाज के साथ ही शुक्रवार कांवड़ यात्रा शुरू हो गई। पहले दिन घाट पर जुटे भोले के भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई और कांवड़ पूजन किया। इसके बाद बम- बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िया शिव मंदिरों की ओर निकल पड़े। वह सोमवार को जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के पहले दिन कांवड़ियों की संख्या बहुत कम रही। पूरे दिन में सात- आठ टोलियां ही कछला घाट पर पहुंचीं। कांवड़ियों ने पुरोहितों से कांवड़ पूजन कराया। उन्हें दक्षिणा दी। बरेली में जोगी नवादा के शिवभक्त सूरज गुप्ता और अभय वर्मा ने बताया कि उनकी टोली में सात सदस्य हैं। उन्हें बरेली के ही वनखंडी महादेव के मंदिर में जलाभिषेक करना है। इसी तरह पीलीभीत के कांवड़ियों की टोली ने कांवड़ यात्रा शुरू की। कांवड़ियों की टोलियों में पहले दिन धूम धड़ाका भी नजर नहीं आया। बिना साउंड सिस्टम के बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए निकले कांवड़ियों ने पैदल यात्रा के दौरान रास्ते में विश्राम भी किया। कांवड़ यात्रा नौ अगस्त तक चलेगी। सावन महीना के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------------

रविवार सुबह से निकलेंगे शिवभक्त
- सावन में इस बार चार सोमवार होंगे। प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करने से पहले कांवड़िया कछला घाट से यात्रा शुरू करेंगे। कांवड़ियों में बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले के अलावा बदायूं जिले के भक्त भी शामिल होंगे। बदायूं के कांवड़ियों में अधिकतर भक्त अपने आसपास इलाके के मंदिरों में ही जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में रविवार सुबह से कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना के मद्देनजर कछला नगर पंचायत प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की जाने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed