{"_id":"62e431e3e74d4d271410ac29","slug":"savan-badaun-news-bly4929167199","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांकियों की बहार, भोले की जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांकियों की बहार, भोले की जयकार
विज्ञापन
कछला घाट से निकली भोजीपुरा के कांवड़ियों की झांकी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। भगवान शिव के प्रति आस्था से सराबोर सावन में उमड़ रहे कांवड़ियों की टोलियों में झांकियों की बहार है। शुक्रवार को गंगाघाट से लेकर हाईवे तक करीब आधा दर्जन ऐसी झांकियां नजर आईं, जिन्हें देखकर राहगीर भी बम-बम भोले कर उठे। आठ-नौ हजार रुपये तो झांकियों को सजाने पर अमूमन खर्च हो ही जाते हैं लेकिन पीलीभीत और बरेली जिले के कांवड़िये खर्चे के नाम पर काफी आगे निकल गए। उन्होंने एक ही झांकी पर 25 हजार रुपये तक खर्च कर दिए।
आस्था की बयार में झांकियां तो पिछले दिनों में भी नजर आईं थीं, पर बम-बम भोले के गूंज के बीच शुक्रवार को विभिन्न झांकियों ने भोले के भक्तों का मन मोह लिया। गंगाघाट से जुड़े पुरोहितों के अनुसार, कांवड़ियों की आठ-नौ टोलियों ने अपनी झांकियों की आसपास इलाके में ही सजावट कराई।
बरेली में भोजीपुरा के कांवड़ियों में शामिल सोनू और देवीराम गुप्ता ने बताया कि झांकी सजाने वाले दो लोगों को चार हजार रुपये में वह अपने साथ लेकर आए थे। झांकी ई-रिक्शा के पहियों पर तैयार कराई गई है। छह मीनार और तीन हट वाली झांकी की सजावट पर करीब 25 हजार रुपये खर्च आया है। इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे साउंड सिस्टम और कलाकारों पर अलग से खर्चा किया गया है।
विज्ञापन
उनकी टोली कांवड़ यात्रा से लेकर जलाभिषेक तक दो लाख रुपये खर्च करेगी। इसी तरह पीलीभीत और बरेली जिले के कांवड़ियों की टोलियों के साथ भी झांकियां थीं। बरेली-मथुरा हाईवे पर लोगों का आकर्षण बनी झांकियों के आगे कलाकार झूमते नजर आए।
-
कांवड़ियों से गंगाघाट भी गुलजार
तीसरे सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए निकल रहे कांवड़ियों की टोलियों से शुक्रवार को पूरे दिन और रात में भी कछला का गंगाघाट गुलजार रहा। हर वक्त सैकड़ों की संख्या में घाट पर मौजूद कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाकर सबसे पहले कांवड़ पूजन किया। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार किया। कांवड़ की आरती भी की गई।
-
फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-04
माला देवी बरेली के अलखनाथ मंदिर में करेंगी जलाभिषेक
कांवड़ियों की टोलियों में युवाओं और किशोरवय भक्तों के इतर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलीं माला देवी बरेली के किला इलाके की रहने वाली हैं। निजी वाहन से वह शुक्रवार तड़के गंगाघाट पर पहुंचीं। कांवड़ पूजन के बाद उन्होंने यात्रा शुरू की तो जुबां पर बम-बम भोले निकला। माला देवी ने बताया कि तीसरी बार पैदल कांवड़ यात्रा कर रहीं हैं। पहले दो बार अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर जो अनुभूति हुई, उसी से एक बार फिर जलाभिषेक करने की प्रेरणा मिली है। सोमवार को जलाभिषेक के बाद ही माला का कदम घर में पड़ेगा।
-
फोटो- 29 बीडीएनयूजेएचपीएच-05
आस्था के आगे महसूस नहीं होती थकान
गंगाघाट से लेकर हाईवे पर कांवड़ियों की धूम के बीच बरेली में सुभाषनगर इलाके की सुहानी राजपूत कहतीं हैं कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा रखने में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय यह जरूर लगा कि पैदल यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा लेकिन कछला से उझानी तक यात्रा में थकान महसूस नहीं हुई। कहा कि अलखनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने की इच्छा पूरी होने तक शायद ही उन्हें थकान का अहसास हो।