{"_id":"62d170cf7763896dfe4a9245","slug":"savan-badaun-news-bly491404999","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाघाट से लेकर हाईवे तक बम-बम भोले के जयघोष, भजनों पर थिरके कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाघाट से लेकर हाईवे तक बम-बम भोले के जयघोष, भजनों पर थिरके कांवड़िये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का कछला गंगाघाट से जल भरकर निकलना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार रात हालांकि कांवड़ियों की संख्या अधिक नहीं रही लेकिन शुक्रवार तड़के बरेली और पीलीभीत की तीन-चार टोलियां बरेली-मथुरा हाईवे पर थिरकते हुए शिवालयों की ओर निकलीं। गंगाघाट से लेकर हाईवे तक बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।
शुक्रवार सुबह कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की जो टोलियां पहुंचीं, उनमें अधिकतर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों थीं और उन पर डीजे साउंड सिस्टम लगे थे। कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद सबसे पहले कांवड़ पूजन किया। भगवान भोलेनाथ और कांवड़ की आरती की गई।
यहां बता दें कि पैदल भी कांवड़िये निकल रहे हैं लेकिन पूर्वाह्न से लेकर अपराह्न तक भीषण गर्मी में तपिश से बचने के लिए कुछ टोलियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कांवड़ यात्रा शुरू की है। बरेली जिले के कांवड़ियों की टोली में संजय, हेमराज और राजू ने बताया कि तपिश के बाद भी भगवान भोलेनाथ की आस्था से सराबोर हैं। मौसम की दुश्वारियां भी उन्हें डिगा नहीं सकतीं।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान के साथ आसपास थानों के फोर्स ने अपने-अपने प्वाइंटों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल किया। उघैती, मुजरिया, इस्लामनगर और कादरचौक के थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टोलियों के पुलिस कर्मियों को चेक किया।
प्रभारी निरीक्षक बालियान ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार रात से सोमवार दोपहर तक के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हालांकि रूट डायवर्जन लागू हो चुका है लेकिन कांवड़ियों के वाहनों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस कर्मियों का सचल दल बरेली-मथुरा हाईवे पर आवाजाही रखेगा।
------
गंगाघाट पर गुलजार हुआ भोले के शृंगार का बाजार
कछला गंगाघाट पर भोले के शृंगार के सामान की दुकानें सज गई हैं। यहां टीशर्ट, नेकर और कैप से लेकर हरेक सामान उपलब्ध है। दुकानदारों में हरीओम ने बताया कि भोले की कांवड़ सजाने के लिए शीशे, फीता, चूटीले और पोस्टर भी उपलब्ध हैं तो कांवड़ भी कांवड़ियों के लिए मुहैया कराई जा रही हैं। इसके अलावा दुकानदारों ने कांवड़ियों के सजने के लिए दुकानों के आसपास ही केबिन बना दिए हैं।
----------
वॉलिंटियर और एसपीओ बनेंगे पुलिस के मददगार
सावन महीने में कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पब्लिक से जुड़े लोगों को वॉलिंटियर और एसपीओ बनाने का निर्णय लिया है। दोनों को फोटोयुक्त पहचान पत्र भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए एसडीएम सदर एसपी वर्मा और सीओ शक्ति सिंह ने वॉलिंटियर और एसपीओ की बैठक में दिशा निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा रूट पर पुलिस के मददगार के रूप में एसपीओ विशेष रूप से नजर आएंगे। पालिका सदस्यों से भी पुलिस की ओर से सहयोग मांगा गया है।