फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   savan

कछला गंगाघाट पर गूंजा बम-बम भोले, शिवालयों में जलाभिषेक आज

Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
savan
कछला में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला। सावन महीने के तीसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक से पहले कछला गंगाघाट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पावन नदी में डुबकी लगाई। जलाभिषेक को गंगाजल लेने के लिए तड़के से शिवभक्त पहुंचने लगे। उन्होंने घाट पर ही भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। गंगाघाट पर बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला रविवार तड़के से ही शुरू हो गया। गंगा के जलस्तर में गिरावट की वजह से इस बार डुबकी लगाने में शिवभक्तों को कोई दिक्कत नहीं आई। बदायूं और कासगंज जिले के छोर वाले घाटों पर स्नान का दौर अपराह्न तक चलता रहा। निजी संसाधनों और रोडवेज बसों से गंगाघाट पर पहुंचे शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया फिर घाट पर ही भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

शिवभक्त इसके बाद गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर निकल पड़े। बिना कांवड़ के ही गंगाघाट से चले शिवभक्तों में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं दिखी। अब तीसरे सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मंदिरों में पूरे दिन की गई सफाई
बुर्रा फरीदपुर के प्राचीन शिव मंदिर, हजरतगंज, नगर के बड़े महादेव के मंदिर और पुरानी अनाज मंडी में मूंछों वाले भोले बाबा के मंदिर में रविवार को सेवादारों की ओर से सफाई और व्यवस्थाएं दुरस्त करने का काम किया गया।
-----
लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव विवाह और रुद्राभिषेक
बिसौली। इनरव्हील क्लब के बैनर तले श्रावण माह की हरियाली अमावस्या को लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में शिव विवाह व रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। पंडित महेश चंद्र शर्मा ने विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान कराया।

लक्ष्मी नारायण बड़ा मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात पूर्ण विधिविधान से शिव पार्वती विवाह हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान राधिका अग्रवाल व श्याम अग्रवाल बने। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रीतू अग्रवाल, ममता अग्रवाल, लता अग्रवाल, मधु शर्मा, संगीता रस्तोगी, सुनीति, रोटरी क्लब के सचिव अरविन्द अग्रवाल आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed