फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Satyagrahis will stop the municipal drain water today

Budaun News: सत्याग्रही आज रोकेंगे नगर पालिका के नाले का पानी

Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Satyagrahis will stop the municipal drain water today
उझानी में सत्याग्रह में शामिल ग्रामीण। स्रोत- कांग्रेस कार्यकर्ता
उझानी। पटपरागंज में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में चल रहे सत्याग्रह के तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया गया। सत्याग्रही कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका के नाले का पानी रोकने का एलान किया है।
विज्ञापन

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर बात की। प्रदेश अध्यक्ष को नरऊ और पटरपरागंज समेत आसपास इलाके के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि तालाब के पानी और कूड़े के ढेर की वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों की जान पर भी जोखिम है। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नरऊ तालाब से पहले ही पालिका के नाले का पानी रोके जाने की रणनीति तय की। नाला बंद करने के लिए ग्रामीण भी जाएंगे। प्रदेश सचिव ने बताया कि आंदोलन में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला सचिव व नगर अध्यक्ष कल पहुंचेंगे नाला बंद करने

उझानी। कांग्रेस के जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव और नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार दोपहर नरऊ गए। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता के बाद 18 फरवरी को नरऊ तालाब से पहले नाला बंद करने की घोषणा की।

पार्टी नेताओं के साथ गांव का भ्रमण कर लौटे नगर अध्यक्ष पाराशर ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पिछले दिनों पालिका कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया था। उसी दौरान कहा गया था कि पालिका ने तालाब में पानी गिरने से नहीं रोका तो नाला बंद कर दिया जाएगा। इसी के तहत वह मंगलवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में नाले पर जाकर उसे बंद कर देंगे। भ्रमण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पंडित भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed