{"_id":"625c4acb79dfec6b5c1e43c4","slug":"sarva-samaj-yuva-shakti-manch-raised-slogans-against-akhilesh-yadav-in-badaun","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों के निशाने पर सपा: बदायूं में आजम की रिहाई को सर्व समाज युवा शक्ति मंच ने किया प्रदर्शन, कहा- नई सपा की नीतियों से हताशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों के निशाने पर सपा: बदायूं में आजम की रिहाई को सर्व समाज युवा शक्ति मंच ने किया प्रदर्शन, कहा- नई सपा की नीतियों से हताशा
Sun, 17 Apr 2022 10:44 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:44 PM IST
सार
बदायूं में सर्व समाज युवा शक्ति मंच ने आजम खां की रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने कहा नई सपा की नीतियों से मुस्लिम हताश है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। कहा है कि मुसलमानों पर कोई व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तब अखिलेश यादव खामोश रहते हैं।
विज्ञापन
आजम खां की रिहाई को प्रदर्शन करते मंच के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में सर्व समाज युवा शक्ति मंच ने रविवार दोपहर आजम खां की रिहाई को लेकर सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन के नेताओं का कहना है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जानबूझकर कानूनी पैरवी नहीं कर रहे हैं, नहीं तो आजम कब के बाहर आ चुके होते। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि वह सपा के पिछलग्गू बनकर मुसीबत झेल रहे हैं। अब वह नई रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
सर्व समाज युवा शक्ति मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसर अली खान व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुशफ्फे के नेतृत्व में बदायूं के मोहल्ला कबूलपुरा में नई सपा के विरोध में प्रदर्शन किया। सपा मुखिया अखिलेश यादव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मंच के कार्यकर्ताओं के हाथ मे नई सपा- मुस्लिम व आजम विरोधी की तख्तियां लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसर अली खान ने कहा कि विधानसभा चुनावों में पूरे प्रदेश के मुसलमानों ने एकजुट होकर 100 प्रतिशत वोट सपा को दिए। इसके बावजूद जब मुसलमानों पर कोई व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तब सपा के मुखिया अखिलेश यादव खामोश रहते हैं। चाहे हिजाब का मामला हो और संत द्वारा मुस्लिम महिलाओं पर आपत्तिजनकजनक टिप्पणी करने का, अखिलेश यादव सभी मामलों पर मौन रहते हैं। आजम खां मुसलमानों के नेता हैं। वह दो साल से जेल में हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज तक अखिलेश यादव ने उनके पक्ष में कितने धरना प्रदर्शन कराए, वह बता दें।
विज्ञापन
मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मुशफ्फे ने कहा सपा मुखिया मुसलमानों के विरोधी
वहीं, डॉ. मुशफ्फे ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुसलमानों से वोट लेकर हमेशा अपना उल्लू सीधा किया है, वह कल भी मुस्लिम विरोधी थे और वह आज भी मुस्लिम विरोधी है। अखिलेश यादव और उनकी नई सपा भाजपा से ज्यादा खतरनाक है। मंच के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। यहां राष्ट्रीय महासचिव क़ौसर अली खान, मशशन खान, विकारउद्दीन, वाजिद हुसैन अल्वी, शादाब अहमद, अजमत खान, तालिब, फैसल खान, शारुख खान, शावेद व अज़मत आदि मौजूद रहे।
वहीं, डॉ. मुशफ्फे ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुसलमानों से वोट लेकर हमेशा अपना उल्लू सीधा किया है, वह कल भी मुस्लिम विरोधी थे और वह आज भी मुस्लिम विरोधी है। अखिलेश यादव और उनकी नई सपा भाजपा से ज्यादा खतरनाक है। मंच के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। यहां राष्ट्रीय महासचिव क़ौसर अली खान, मशशन खान, विकारउद्दीन, वाजिद हुसैन अल्वी, शादाब अहमद, अजमत खान, तालिब, फैसल खान, शारुख खान, शावेद व अज़मत आदि मौजूद रहे।