फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sarerah molested the girl, tore clothes on protesting

Budaun News: सरेराह युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर कपड़े फाड़े

Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sarerah molested the girl, tore clothes on protesting
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में वेल्गा फैकट्री के पास हुई घटना, एफआईआर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क किनारे जा रही युवती को दो बाइक सवार सगे भाइयों ने पकड़ लिया। दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने घटना की तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती 18 जून की रात साढ़े आठ बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में खेड़ा नवादा की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों ने युवती को रोक लिया। उससे छेड़खानी की। युवती ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना के दौरान युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी फैजान और उसके भाई फारुख निवासी मुंडी मस्जिद थाना सदर कोतवाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस संंबंध में एसएचओ गौरव विश्नोई का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed