फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sankatmochan Worshipped; Community Feasts Held Alongside Birth Anniversary Celebrations

Budaun News: पूजे गए संकटमोचन, जन्मोत्सव समारोह के साथ हुए भंडारे

Fri, 03 Apr 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sankatmochan Worshipped; Community Feasts Held Alongside Birth Anniversary Celebrations
बिल्सी के संकट मोचन दरबार में आयोजित यज्ञ में हिस्सा लेते श्रध्दालु। संवाद
बदायूं। जिले भर में श्रीराम के अनन्य भक्त, संकटमोचन हनुमानजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान हनुमानजी की मूर्ति को चोला और रोट चढ़ाए गए। यज्ञ, पाठ और आरती के साथ भंडारे हुए। भक्तों के कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर भंडारा हुआ। मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बाबा का नवीन वस्त्र व आभूषणों से शृंगार किया। सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। 101 दीपों से महाआरती उतारी गई। 56 भोग लगाया गया। इस अवसर पर रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, नरेश कुमार प्रजापति, कपिल रस्तोगी, आलोक भारद्वाज, दीपक वैश्य, अंशु वैश्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उझानी रोड स्थित श्री संकटमोचन बालाजी दरबार में 27वें वार्षिक महोत्सव में संगीतमय श्रीराम कथा जारी है। सुंदरकांड पाठ एवं मनोकामना पूर्ति हेतु विघ्न विनाशक श्री बालाजी महाराज का विशेष यज्ञ हुआ। 56 भोग दर्शन, शृंगार दर्शन एवं महाआरती दर्शन हुए। इसके बाद बाबा का भंडारा हुआ। पं. प्रवीण भारद्वाज ने बाबा के गीत गाए। इस अवसर पर श्री संकटमोचन बालाजी दरबार समिति एवं श्री बालाजी सेवार्थ समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली तहसील क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी में मधुपूरी मंदिर पर भंडारा हुआ। हनुमान भक्त इंजीनियर राजीव कुमार शर्मा ने इससे पहले हवन-पूजन किया और हनुमान बाबा की मूर्ति पर चोला चढ़ाया। भक्तों के कल्याण की कामना की गई। इस मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, अनिल मिश्रा, रजत शर्मा, पवन पाठक, चंद्र शेखर आदि का विशेष सानिध्य रहा।
मढई चौक स्थित चाहमीर मोहल्ले में लिंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर पुजारी धनीराम शर्मा ने अंजनी पुत्र बालाजी का नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर दिव्य शृंगार किया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद आरती उतारी गई। 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इस मौके पर तुषार रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, कशिश रस्तोगी, मंजरी रस्तोगी, प्रियांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद

श्री हनुमान जन कल्याण समिति की ओर से लाला हर प्रसाद मंदिर पर पूजा आरती के साथ शाम तीन बजे शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा पुरानी चुंगी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बिरूआबाड़ी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

पूजन-पाठ के साथ हुआ भंडारा

उघैती। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर हनुमानजी मंदिर में भंडारा हुआ आचार्य आशीष रामानुज ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर मोरपाल गुप्ता, नत्थू लाल गुप्ता, होरी लाल गुप्ता, रोविन्श गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, राधा कृष्ण मंदिर में सुन्दरकांड का पाठ हुआ। पं. पूनेश ने ढोलक बाजे से पाठ किया। इस दौरान दिनेशचंद्र द्विवेदी, विवेक गुप्ता, अतुल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद

हनुमान जन्मोत्सव पर अटूट भंडारे में छका प्रसाद
दहगवां। ग्राम देवता मंदिर में हवन-पूजन के बाद मनोकामना शिव मंदिर पर भंडारा हुआ। आयोजन में अतुल गुप्ता, अंकुर उर्फ भोले गुप्ता, विशाल गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद

शोभायात्रा में बांटा प्रसाद

बदायूं। संस्कार भारती की ओर से शक्ति टैंट हाउस जोगीपुरा में स्वागत द्वार बनाया गया। हनुमानजी की झांकी पर टैंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक खुराना, गीतम सिंह एवं डाॅ. मदन मोहन लाल ने पुष्पार्पण किया। भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में रवेंद्र मोहन सक्सेना, अशोक कुमार सक्सेना, अशोक कुमार साहू का विशेष सहयोग किया। संवाद

हनुमानजी की शोभायात्रा में बरसे फूल

दातागंज। अरेला मोहल्ला स्थित बालाजी मंदिर व देवी मंदिर की ओर से बैंडबाजों के साथ हनुमानजी की प्रतिमा के साथ निकाली यात्रा अरेला से मोहल्ला सड़क, मेन चौराहा, बुध आजार होते हुए पुन: अरेला मंदिर पहुंची। इसमें शामिल लोग संकीर्तन करते हुए निकले। इस मौके पर मुन्ना सिंह, कृष्णा देवी, सावित्री, मुन्नी देवी, रजनी आदि का विशेष योगदान रहा। संवाद

बिल्सी में जगह-जगह हुआ शोभायात्रा का स्वागत
बिल्सी। कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव पर अटल चौक स्थित श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गईं। दोपहर करीब 12 बजे मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से शुरू हुई शोभायात्रा अटल चौक, बालाजी तिराहा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान थाना मोड़ पर भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसी क्रम में सोमानी बीज भंडार पर विशेष व्यवस्था के तहत विधायक हरीश शाक्य ने स्थानीय व्यापारियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया।
उधर, नगर के श्री सिद्धपीठ बालाजी धाम पर करीब 12 बजे दरबार के महंत मटरुमल शर्मा ने महाआरती संपन्न कराई। इससे पहले दरबार में भगवान हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग लगाया गया। इसमें विधायक हरीश शाक्य समेत हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां महंत संजय शर्मा के साथ भक्तों ने हनुमान अष्टक का सामूहिक यज्ञ किया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने आहुतियां दीं। वहीं गांव खौसारा स्थित सिद्धपीठ बालाजी बलदेव धाम और नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। संवाद

पूरे शान से निकाली गई अंजनी सुत की शोभायात्रा
वजीरगंज। हनुमान सेवा समिति ने अंजनी सुत की शोभायात्रा निकाली। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बे के लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः निर्धारित स्थल पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में गणेश जी, रामचन्द्र जी, काली अखाड़ा, हनुमान जी की आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। संवाद

हनुमान गढ़ी मंदिर में हुआ हवन-पूजन व भंडारा
उझानी। रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में हवन-पूजन के बाद भंडारा हुआ। इसमें अमित अग्रवाल, राजकुमार बंसल, सुमित माहेश्वरी, अवधेश गोयल, अमित मित्तल, गिरीश बाबू वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। मंदिर प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद बाबा की देखरेख में सपा के प्रदेश सचिव रजनीश गुप्ता ने पूजन किया। भक्तों ने प्रसाद वितरित कराया। संवाद

बालाजी भक्ति धाम पर हुआ भंडारा
बिल्सी। श्री बालाजी भक्ति धाम पर भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सेवा में लगे स्वयंसेवकों ने व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। संवाद

खाटू श्याम धाम में भव्यता से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

कुंवरगांव। खाटू श्याम धाम मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय सुंदरकांड पाठ से हुई। वाचन राघव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया गया। इसके बाद विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह दद्दू ने सभी सहयोगियों का आभार जताया है। इसके अलावा मुख्य चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर भी सुंदरकांड का पाठ हुआ। पंडित मंगली शर्मा की देखरेख में संपन्न हुए इस धार्मिक आयोजन में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से पाठ किया। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed