{"_id":"5e9c8d778ebc3e71195f9f2d","slug":"sanitisation-badaun-news-bly40319007","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहगवां कस्बे को कराया सैनिटाइज, लॉकडाउन को लेकर जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहगवां कस्बे को कराया सैनिटाइज, लॉकडाउन को लेकर जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां। ब्लॉक के गांव भवानीपुर खैरू की मस्जिद में जिले का पहला कोरोना पॉजीटिव मामला सामने आया था। इसके बाद अब तक पांच कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सहसवान तहसील के दहगवां ब्लॉक के कई गांवों को सील किया जा चुका है। ऐसे में दहगवां कस्बे के लोगों में भी कोरोना को लेकर भय बना हुआ है। शनिवार को कस्बे को सैनिटाइज कराया गया।
प्रशासन की ओर से लोगों को लॉकडाउन और सामाजिक दूरी को लेकर लगातार जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, ईओ ईओ नवनीत सिंह, कार्यालय अधीक्षक अंसार हुसैन, सचिव शिव कुमार, ललतेश शाक्य ने अभियान चलाकर पूरे कस्बे को सैनिटाइज कराया। इस दौरान लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के फायदों के बारे में भी बताया। लोगों को बताया कि कोरोना को लॉकडाउन और सामाजिक दूरी का पालन करके ही हराया जा सकता है। कस्बे को समय-समय पर सैनिटाइज कराया जाता रहेगा। स्थानीय लोग भी स्वच्छता और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। ईओ नवनीत सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।