{"_id":"62c09e2bdc9dfc26a47d8a4c","slug":"samadhan-divas-badaun-news-bly490180878","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ शिकायतों का समाधान, बाकी के लिए दिए गए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ शिकायतों का समाधान, बाकी के लिए दिए गए निर्देश
विज्ञापन
बिसौली मे समाधान दिवस पर लोगों से बातचीत करते डीएम व एसएसपी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम और एसएसपी ने लोगों को समस्याएं सुनीं। कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया, साथ ही अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
डीएम दीपा रंजन ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 106 शिकायतें आयी। इसमें अधिकतर समस्याएं राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित थीं। इनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।
बिल्सी। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम प्रवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। यहां कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मात्र तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाएगा, कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। यहां पर ज्यादातर शिकायतें चकबंदी व राजस्व विभाग से जुड़ी थी। इस मौके पर तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, चकबंदी अधिकारी मदनपाल सिंह, एसडीओ केके गंगवार, जेई दिनेश कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार लांबा आदि मौजूद रहे।