फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   samadhan divas

57 शिकायतें, निस्तारण सिर्फ सात का

Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
samadhan divas
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीडीओ निशा अनंत के साथ तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों को सुना। यहां 57 शिकायतें आईं, इसमें सिर्फ सात का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील बिल्सी के ग्राम नागर पोखरा निवासी अल्लाबानो ने शिकायत की है कि उनकी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और निर्माण कार्य नहीं कराने नहीं दे रहे हैं। डीएम ने एसएचओ इस्लामनगर को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चौधरी सराय निवासी साजिद ने शिकायत की कि मोहल्ले में गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारी अपना तैनाती स्थल होने से मना करते हैं। डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि तुरंत वहां पर सफाई कराई जाए। डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बिसौली। एडीएम वित्त नरेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें भूमि पर अवैध कब्जों की रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परौली निवासी विजेंद्र अवस्थी ने गांव के दबंगों पर भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रामनयन सिंह, सीओ विनय सिंह चैहान, कोतवाल ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed