{"_id":"62003b0870990347be058b49","slug":"salary-stop-in-case-of-flag-hoisting-badaun-news-bly47470969","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वजारोहण मामला: प्रधानाध्यपक, इंचार्ज प्रधानाध्यपक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वजारोहण मामला: प्रधानाध्यपक, इंचार्ज प्रधानाध्यपक का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सैदपुर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण के कुछ देर बाद झंडे को उतारकर कार्यालय में रख लिया। इसकी शिकायत गांव के लोगों के द्वारा डीएम से की। इसके बाद में दोबारा से ध्वजारोहण किया गया। इस मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक और इंचार्ज प्रधानाध्यापक को वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों में 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया। इसमें से सैदपुर में स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ध्वज को उतारकर रख लिया गया और शिक्षक अपने घरों पर चले गए, पर ग्रामीणों ने ध्वजारोहण के बाद ध्वज उतरवाकर रखने का वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत डीएम से की गई। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और करीब शाम चार बजे ध्वज को पूर्व स्थिति में लगा दिया गया, इसकी भी लोगों ने वीडियो बना ली। इस संबंध में वजीरगंज बीईओ तरुण कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत मिली थी इस संबंध में जांच कराई गई। इसमें ध्वज को बंदर उतारकर ले जाने की बात शिक्षक द्वारा बताई गई। वहीं बीएसए डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक मंजर अली खान और इंचार्ज प्रधानाध्यापक विचित्र वाला का वेतन रोका गया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद