फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salary of three thousand rupees Found on teaching youth

तीन हजार रुपये की पगार  पर पढ़ाता मिला युवक 

Wed, 22 Feb 2017 11:38 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 22 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Salary of three thousand rupees Found on teaching youth
तीन हजार रुपये की पगार  पर पढ़ाता मिला युवक  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीएसए के निरीक्षण में सामने आई हकीकत, कई शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस
 बीएसए को निरीक्षण के दौरान कटरी के एक स्कूल में शिक्षक की जगह बाहरी व्यक्ति पढ़ाता मिला। बकौल बीएसए, पूछने पर उसने बताया कि उसे तीन हजार रुपये देकर शिक्षक ने अपने स्थान पर बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा था। बीएसए ने विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर वेतन रोक दिया है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रैपुरा, उसावां में गंगापार सुदूर क्षेत्र में स्थित हैं। बुधवार को इन विद्यालयों में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो सहायक अध्यापक अशोक और अजीत गैरहाजिर पाए गए। उनको यहां एक युवक बच्चों को पढ़ाता मिला, जिसने बताया कि उसे  गुरुजी तीन हजार रुपये अपने स्थान पर पढ़ाने के लिए प्रति माह देते हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय रैपुरा कदमनगला के कक्षा कक्ष में भूसा भरा पाया गया। दोनों शिक्षक विद्यालय में नियमित नहीं आते हैं। बीएसए को जानकारी मिली कि यहां भी तीन हजार रुपये देकर बाहरी व्यक्ति से शिक्षण कार्य कराया जाता है। अनियमितताओं पर बीएसए ने विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुनेश चंद्र को निलंबित कर दिया। जूनियर हाईस्कूल रैपुरा कदमनगला विद्यालय की सहायक अध्यापिका अंजली वर्मा को भी बीएसए ने अनियमितता के चलते निलंबित कर दिया। वहीं निरीक्षण की गोपनीयता भंग करने पर एनपीआरसी हेमेंद्र पर भी निलंबन की कार्रवाई की है। जूनियर गंगपुर पुख्ता, कादरचौक में अनुपस्थित मिली शिक्षिका का वेतन काटा। मिड-डे मील में दूध का भी वितरण नहीं पाया गया। प्राथमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में शैक्षिक गुणवत्ता शून्य मिली। दूध का वितरण नहीं किया गया। जूनियर हाईस्कूल कादरवाड़ी, जूनियर हाईस्कूल असरासी में भी शिक्षण प्रभावी नहीं पाया गया। बीएसए ने जूनियर हाईस्कूल सथरा में दो शिक्षक गैरहाजिर पाए। एमडीएम पंजिका में फर्जी  इंट्री मिली। प्राथमिक सथरा में बच्चे कम तथा परिसर गंदा पाया गया। प्राइमरी कटरा सआदतगंज में छात्र संख्या कम मिली। प्राइमरी स्कूल जटा में प्रधानाध्यापक रक्षपाल सिंह बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले। उनको भी बीएसए यादव ने सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed