फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Salam everyone doing these daughters spirit

इन बेटियों के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो दातागंज।
ब्यूरो दातागंज। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Salam everyone doing these daughters spirit
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नशेड़ी दूल्हे के साथ एक और बेटी ने किया फेरे लेने से इंकार 
दो दिन पहले भी एक बेटी ने दूल्हे को नशे की हालत में देख लौटा दी थी बारात

एक और लड़की ने साहस दिखाते हुए नशेड़ी दूल्हे के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया। मान मनौव्वल से भी बात न बनने पर बारात बैरंग हो गई। दो दिन पहले भी नशे की हालत में दूल्हे को देखकर बारात वापस कर दी गई थी। क्षेत्र में दोनों लड़कियों के साहस को सराहा जा रहा है।
सोमवार की रात में रोडवेज नई बस्ती में एक लड़की की बारात जलालाबाद (शाहजहांपुर ) से आई थी। चलन के मुताबिक बारात की अगवानी और नाश्ता आदि कराया गया। बारात धूमधाम से चढ़ी। वधू के दरवाजे पर जयमाला कार्यक्रम होना था, तभी दूल्हे को झूमता देख महिलाओं में दूल्हे के नशे में होने की चर्चा होने लगी। दुल्हन बनी लड़की तक यह बात पहुंची तो पहले उसने दूल्हे की हालत देखी और बाद में नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही माहौल में सन्नाटा छा गया। मान मनौव्वल का भी काफी देर तक दौर चला। बाद में वर पक्ष ने नगर के कुछ सभ्रांत लोगों को रात में उठाकर दुल्हन को समझाने को कहा, लेकिन दूल्हे की हालत देखकर इन लोगों ने भी दुल्हन के फैसले को सही ठहराया। बात न बनने पर रात में ही बारात लौट गई।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले भी शहनाई बारातघर कनकपुर गांव की लड़की ने साहस दिखाते हुए शराबी दूल्हे से फेरे लेने से इंकार कर दिया था। यह बारात भी बैरंग लौट गई थी। इन लड़कियों के साहस की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed