फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sadhvi prachi said ram temple will be make

‘अयोध्या में नहीं तो क्या मक्का में बनेगा राम मंदिर’

Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
sadhvi prachi said ram temple will be make
‘अयोध्या में नहीं तो मक्का-मदीना में बनेगा राम मंदिर’
 फायर ब्रांड लहजे के लिए मशहूर साध्वी गुरुवार को अपने मिजाज की तरह नजर आईं। उन्होंने प्राचीन रामलीला के समापन पर भगवान श्रीराम के स्वरूपों का तिलक कर रामलला के मंदिर का संकल्प दोहराया। साध्वी ने कहा कि सूरज अपनी गर्मी छोड़ दे, चंद्रमा अपनी शीतलता छोड़ दे और समुद्र बहना छोड़ दे... इसके बाद भी राम मंदिर का निर्माण नहीं रुक सकता है। इस मौके पर उन्होंने बड़े ही कड़े लहजे में सवाल उठाया कि राम मंदिर अयोध्या में नहीं.. तो क्या मक्का मदीना में बनेगा? इस पर मैदान भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। 
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि 169 वर्ष पुराने इस रामलीला के मंच पर आकर वह धन्य हो गईं। मुझसे लोग पूछते हैं कि राम मंदिर का निर्माण होगा या नहीं? तब कहना चाहती हूं, अवश्य होगा-अवश्य होगा। दुनिया की कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती। अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ है। यह सारी दुनिया जानती है। मस्जिद कहां से आई.. कोई नहीं जानता।  
विज्ञापन

साध्वी ने तीन तलाक पर कहा ऐसा कोई भी कानून जो महिलाओं का जीवन बर्बाद करे, उसका वह विरोध करेंगी। तीन तलाक के माध्यम से महिलाओं की जिंदगी बर्बाद होती है। गुस्से में आकर महिला को घर से निकाल दिया जाता है। इसका प्रयोग करने वाले केवल अपनी राजनीति चमका रहे हैं। हमारा देश सेक्यूलर है, तो वह कम्युनल कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि फतवे ही जारी करने हैं, तो महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ करो, तो वह भी उनके साथ होंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शैलेश पाठक, जगदीश राजोरिया, अरुण शर्मा,  सुधीर मिश्र, सुनील सिंह, राहुल शर्मा, वीरेश यादव, मनोज शर्मा, भाजपा नेत्री प्रेमलता सिंह, वरुण शर्मा, सुधाकर शर्मा, देव मोहन पाठक, वीरेंद्र पाठक, आशीष वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, प्रेमपाल सर्वा मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed