{"_id":"61bf80b004ba660ebd41f2a6","slug":"sadbhavna-committee-s-mushaira-and-poetry-conference-today-badaun-news-bly469798448","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदभावना कमेटी का मुशायरा और कवि सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदभावना कमेटी का मुशायरा और कवि सम्मेलन आज
विज्ञापन
बदायूं। सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सपा की ओर से सोमवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इनमें देश के कई नामचीन शायर और कवि हिस्सा लेंगे। शाम सात बजे से आयोजित होने वाले मुशायरा और कवि सम्मेलन में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश के चेयरमैन आजाद अहमद और अध्यक्षता मौलाना डॉ. यासीन उस्मानी करेंगे। मुशायरा और कवि सम्मेलन का मकसद विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिले में प्रबुद्ध वर्ग के साथ मुस्लिमों को साधना माना जा रहा है। मुशायरा और कवि सम्मेलन में नामचीन शायर वसीम बरेलवी, जौहर कानपुरी, चरन सिंह बशर, संपत सरल, हासिम फिरोजाबादी, आजाद प्रतापगढ़ी, शहजाद अकील, यासिर सिद्दीकी, डॉ. अजय अटल, विकास बौखल, अहमद बस्तवी, मजहर जौनपुरी, आबाद सुल्तानपुरी, शिवचरन बंधु, शबीना अदीब, राना तबस्सुम, ज्योति त्रिपाठी, सवा बलरामपुरी आदि शामिल होंगे।