फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   saawan

शिव भक्त बोले बम-बम

Mon, 24 Aug 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Mon, 24 Aug 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
इससे पहले रविवार रात से ही जल भर कर शिवालय पहुंचने वाले कांवड़ियों से पूरा इलाका शिवमय हो गया। पूरी रात पैदल कांवड़ लेकर अपने-अपने आराध्य मंदिरों में सोमवार सुबह कांवडिय़ों ने जलाभिषेक किया। इसके अलावा जो कांवड़ नहीं लाए ऐसे भक्त दूध, पंचामृत और जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करते देखे गए।
विज्ञापन


मंदिर के बाहर बिके फूल और बेल पाती
शहर में शिवालयों के बाहर बेलपाती, फूल, धतूरा के फल आदि की दुकानें लग गईं थीं। भक्तों को यहां आसानी से पूजा सामग्री मिलती रही। वहीं धूपबत्ती और चंदन आदि भी मिला। भगवान भोले का जलाभिषेक कर भक्तों ने भगवान को त्रिपुंड लगाया और धूप-दीप नैवेद्य से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


पीडब्यूडी विभाग ने किया सत्कार
सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए गंगा से जल लाने वाले कांवड़िए रविवार की पूरी रात चलते रहे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी की ओर से कछला में इन कांवड़ियों  को प्रसाद की व्यवस्था की गई। लोनिवि की सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक समिति की ओर से विशाल कांवर यात्रा के स्वागत और सत्कार का कार्यक्रम रखा गया। इसमें प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनिल मिश्रा और निर्माण खंड के एक्सईएन एमसी शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर डीएस कौशल, संजीव उपाध्याय आदि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूरपुर मंदिर में जलाभिषेक को लगी भीड़
नूरपुर पिनौली। यहां प्राचीन शिव मंदिर में कांवड़ियों समेत शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया और बेलपाती आदि से पूजा अर्चना की। यहां बता दें कि शिवालय काफी प्राचीन है और क्षेत्र और सुदूर क्षेत्रों में इसकी काफी मान्यता है।

रमजानपुर शिव मंदिर पर भी हुआ जलाभिषेक
कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर गांव में स्थित शिवालय में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। भजन कार्यक्रम भी चलते रहे। इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा, ओमशंकर गोला, दिनेश राठौर, प्रेम सिंह आदि ने पूजा अर्चना में सहयोग प्रदान किया।

नूरपुर मंदिर में जलाभिषेक को लगी भीड़
नूरपुर पिनौली। यहां प्राचीन शिव मंदिर में कांवडिय़ों समेत शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया और बेलपाती आदि से पूजा अर्चना की। यहां बता दें कि शिवालय काफी प्राचीन है और क्षेत्र और सुदूर क्षेत्रों में इसकी काफी मान्यता है।

रमजानपुर शिव मंदिर पर भी हुआ जलाभिषेक
कादरचौक क्षेत्र के रमजानपुर गांव में स्थित शिवालय में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। भजन कार्यक्रम भी चलते रहेञ इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा, अजय शर्मा, हप्पू शर्मा, राम निवास मौर्य, रामनाथ कश्यप, ओमशंकर गोला, दिनेश राठौर, प्रेम सिंह आदि ने पूजा अर्चना में सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed