{"_id":"66fb10b184c40de307095505","slug":"rs-450-lakh-recovered-from-miscreants-in-madhya-pradesh-badaun-news-c-123-1-sbly1018-126836-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मध्य प्रदेश में बदमाशों से 4.50 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मध्य प्रदेश में बदमाशों से 4.50 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र की भारतीय स्टेट बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिकी से पांच लाख रुपये चोरी होने की घटना का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने 4.50 लाख रुपये मध्य प्रदेश में जाकर बरामद कर लिए हैं, लेकिन पुलिस चोरों को नहीं पकड़ सकी है।
इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई में बाइक की डिकी से पांच लाख रुपये चोरी किए जाने की रिपोर्ट हृदेश नरायन ने दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि भारतीय स्टेट बैक जोगीपुरा से उन्होंने पांच लाख रुपये निकाले थे। रुपये उन्होंने बाइक की डिकी में रखे थे, जिसे कोई चुरा ले गया था।
सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो एक बाइक दिखाई दी। इसी से चोरों की पहचान करा ली गई। कालू पुत्र बनवारी लाल, आतिश उर्फ आर्यंत पुत्र अमर सिह तथा सोनू उर्फ सानू पुत्र रामजी लाल निवासी गांव काईया सासी थाना बोडा जनपद राजगड़ मध्य प्रदेश के नाम सामने आए। उनकी कई दिन से लोकेशन मध्य प्रदेश के इसी इलाके में मिल रही थी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को भेजा गया।
विज्ञापन
टीम ने रविवार को मध्य प्रदेश में जाकर तीनों चोरों को घेर लिया। खुद को घिरा देख चोर भागने लगे। एक चोर ने बैग फेंककर पुलिस टीम को भ्रमित किया और भाग निकला। बैग से 4 लाख 50 हजार की बरामदगी हुई है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।