{"_id":"6734ec1aa82a7177fe0795c1","slug":"rpf-jawan-died-after-falling-from-train-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129310-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रेन से गिरकर आरपीएफ के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रेन से गिरकर आरपीएफ के जवान की मौत
विज्ञापन
संतोष कुमार का फाइल फोटो।
उझानी। आरपीएफ के जवान की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह बरेली के इज्जतनगर स्थित रेलवे वर्कशॉप में तैनात थे।
मथुरा जिले के थाना राया के गांव भंकरपुर वसेला निवासी संतोष कुमार (28) पुत्र सत्यवीर बरेली जिले में रेलवे सुरक्षा बल में कांस्टेबल पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी इज्जतनगर रेलवे के वर्कशॉप में चल रही थी। वह पांच दिन की छुट्टी लेकर अपनी पत्नी के साथ गांव गए थे। छुट्टी के बाद वह ट्रेन से मंगलवार को घर से वापस कार्यस्थल इज्जतनगर लौट रहे थे। पत्नी तमन्ना व तीन वर्षीय बेटी भी साथ थी।
परिजनों ने बताया कि कछला हॉल्ट व वितरोई के बीच ट्रेन में लघुशंका करने चले गए। काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो पत्नी ने खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पत्नी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर उनकी तलाश शुरू हुई तो कछला व वितरोई के बीच उनका क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।
बुधवार सुबह में थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। उधर, परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।