{"_id":"687e9a5b29d7fb203408c8e3","slug":"route-diversion-will-remain-in-effect-till-shivaratri-badaun-news-c-123-1-sbly1018-143620-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिवरात्रि तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिवरात्रि तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
अवंतीवाई तिराहे पर वाहनों को मुड़वाती पुलिस। संवाद
बदायूं। सावन के दूसरे सोमवार के बाद शिवरात्रि बुधवार को मनाई जाएगी। कांवड़ियों की संख्या में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने इसको लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसलिए पहले की तरह ही रूट डायवर्जन अब तक बुधवार तक लागू रहेगा। शहर के अंदर से फर्रुखाबाद, दातागंज होकर शाहजहांपुर, उसावां, अलापुर को जाने वाले भारी वाहनों को पटेल चौक पर बुधवार रात आठ बजे तक रोके जाने का आदेश दिया है।
--
ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान
- शाहजहांपुर से अलीगढ़ को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां नरौरा होकर जाएंगे।
- बरेली से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान वाया अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
- मुरादाबाद से कासगंज को जाने वाले वाहन बिसौली-सहसवान बायां अलीगढ़ होते हुए जाएंगे।
- मुरादाबाद से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन बिसौली बायां म्याऊं-उसावां होते हुए जाएंगे।
- कासगंज से शाहजहांपुर को जाने वाले वाहन दातागंज से उसावां होते निकाले जाएंगे।
- बरेली को जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहन नवादा चौकी से कुंवरगांव होते हुए जाएंगे।
- बदायूं से शाहजहांपुर जाने वाली रोडवेज बस व वाहन दातागंज तिराहा से जलालाबाद होते हुए जाएंगे।
- बदायूं शहर से जाने वाले वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर-कादरचौक होते जाएंगे।
-- --