{"_id":"668c90fcd4705c100a095be9","slug":"robbers-overturn-e-rickshaw-in-ditch-two-constables-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121964-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लुटेरों ने खाई में पलटा ई-रिक्शा, दो सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लुटेरों ने खाई में पलटा ई-रिक्शा, दो सिपाही घायल
Tue, 09 Jul 2024 06:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में सलेमपुर गांव के नजदीक लुटेरों ने ही खाई में ई-रिक्शा पलट दिया, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। वह सिपाही दोनों लुटेरों को पकड़कर और ई-रिक्शा बरामद करके भमोरा जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने भागने की कोशिश की। हालांकि भमोरा पुलिस ने इसकी जानकारी से इन्कार किया है।
भमोरा थाना क्षेत्र में नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूटा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार दोपहर भमोरा पुलिस ने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरऊआ में दबिश देकर एक लुटेरा पकड़ा था। एक लुटेरा दूसरे गांव से पकड़ा गया था। उनसे लूट का ई-रिक्शा भी बरामद हुआ था। दोनों सिपाही उन्हीं लुटेरों ने ई-रिक्शा चलवाकर भमोरा ले जा रहे थे। वह सलेमपुर गांव के नजदीक पहुंचे थे। तभी दोनों लुटेरों ने ई-रिक्शा खाई में पलट दिया, जिससे दोनों सिपाही घायल हो गए। उन लुटेरों ने भागने की कोशिश की। गनीमत रही कि उनके साथ कुछ और पुलिस कर्मी भी चल रहे थे। उन्होंने दोनों लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। भमोरा इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उनके यहां का कोई सिपाही घायल नहीं हुआ है और न ही पुलिस ने कहीं दबिश दी।