{"_id":"ae86227862d24071362e875d644a36e2","slug":"roadways-workshop-ke-liye-jamin-dekhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज रोड पर वर्कशॉप के लिए देखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज रोड पर वर्कशॉप के लिए देखी जमीन
बदायूं
Updated Mon, 19 Jan 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब कुछ ठीक रहा तो बदायूं डिपो का वर्कशॉप दातागंज रोड पर शिफ्ट हो सकता है। वर्कशॉप के लिए अब दातागंज रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास सालों से बंद पड़े सहकारिता विभाग के कोल्ड स्टोर की जमीन देखी गई है। अगर वर्कशॉप के लिए इस भूमि को लिया जाता है तो अधिग्रहण में कठिनाई भी नहीं आएगी।
रोडवेज डिपो के वर्कशॉप के शहर के बाहर शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए 2010 में शासन से स्वीकृति मिल गई थी। तब से वर्कशॉप के लिए शहर के आसपास जमीन तलाशी जा रही है। पिछले दिनों मंडी समिति के पास और कादरचौक में भी जमीनें देखी जा चुकी हैं। शेखूपुर चीनी मिल के पास भी जमीन देखी गई थी लेकिन बात नहीं बनी।
राजस्व विभाग ने अब दातागंज रोड पर वर्षों से बंद पड़े सहकारिता विभाग के कोल्ड स्टोर की जमीन देखी है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी कोल्ड स्टोर की जमीन पर बदायूं डिपो का वर्कशॉप बनाया जाएगा।
विज्ञापन
दातागंज रेलवे क्रासिंग के पास सहकारिता विभाग के बंद पड़े कोल्ड स्टोर की जमीन रोडवेज वर्कशॉप के लिए देखी गई है। इसके अधिग्रहण में भी रोडवेज को कठिनाई नहीं होगी। इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।
- राजमणि मिश्रा, तहसीलदार (सदर)