फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses will be online monitoring

रोडवेज बसों की होगी ऑनलाइन मॉनीटरिंग

Thu, 01 Jun 2017 11:22 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 01 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be online monitoring
बस
-ट्रैक माय बस ऐप बनेगा यात्रियों के लिए मददगार            
विज्ञापन

रोडवेज मुख्यालय से आए फरमान के बाद रेलवे की तर्ज पर परिवहन विभाग जल्द हाईटेक होने की तैयारी में है। यात्रियों की सुविधा और चालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग ‘ट्रैक माय बस ऐप’ जल्द लॉच करने वाला है। इससे बसों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी, साथ ही यात्री घर बैठे बस की लोकेशन ट्रेस कर सकेंगे। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि कुछ ही दिनों में ऐप चालू होने के बाद जनता को इसका लाभ मिलने लगेगा।                    
 बरेली डिपो स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आरएम प्रभाकर मिश्रा ने मंडल के सभी एआरएमओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लंबे और छोटे रूटों पर जाने वाली बसों की समय सारिणी बनने के बाद यात्रियों की सहायता के लिए हर स्टोपेज पर निर्धारित समय के लिए बस रुकेंगी। ट्रैक माय ऐप चालू होते ही लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। यह ऐप एक साथ पूरे प्रदेश में लांच होना है।        
विज्ञापन

--------            
यात्रियों को ये मिलेगा लाभ
ऐप चालू होने के बाद यात्रियों को घर बैठे बसों की करेंट लोकेशन मिलने से उन्हें बेवजह स्टेशन पर जाकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके अलावा इस ऐप से बस में सफर कर रहे दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्य की जानकारी ली जा सके गी।                   
विज्ञापन
विज्ञापन

----      
मनमानी नहीं कर सकेंगे चालक  
रोडवेज बस में सफर के दौरान यात्रियों की शिकायत होती है कि चालक रास्ते में स्टोपेज होने के बाद भी सवारियों को नहीं लेते। बदायूं डिपो के एआरएम राजेश कुमार बताते है कि ऐप चालू होती है बसों को ट्रैक किया जाएगा कि रास्ते में बस चालक मनमानी तो नहीं कर रहे। सवारी मिले या न मिले लंबे रूट पर जाने वाली बसें रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टोपेज पर रुकेंगी।            

--------            
कोट...            
ट्रैक माय बस ऐप जल्द लांच होने वाला है। इसको लेकर  क्षेत्रीय कार्यालय में मंडल के परिवहन अधिकारियों की मीटिंग बुलाई गई थी।  मुख्यालय से मिले निर्देश पर काम किया जा रहा है।  ऐप लांच होने से यात्री घर बैठे बसों की करेंट लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे।                    
-प्रभाकर मिश्रा, आरएम, बरेली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed