फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roadways buses going to Bilsi will no longer go on other routes

Budaun News: बिल्सी जाने वाली रोडवेज बसें अब अन्य रूट पर नहीं जाएंगी

Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses going to Bilsi will no longer go on other routes
रोडवेज बस स्टैंड यहां से मिलती है बिल्सी को जाने वाली रोडवेज बसें। संवाद
बदायूं। बिल्सी रोड पर चलने वाली रोडवेज की चार बसों को अन्य मार्गों पर चलाने की योजना खटाई में पड़ गई। चालकों और परिचालकों ने इसका विरोध किया तो सोमवार देर रात एआरएम को मानना पड़ा। संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता के बाद पुरानी व्यवस्था ही लागू रहने की बात पर सहमति बनी। इस पर चालक और परिचालक संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार से बिल्सी में रात को स्टे लेने वाली चार बसों के चालक परिचालकों ने सेवाएं बाधित कर दीं थीं, जो सोमवार तक ठप रहीं। इस घटनाक्रम में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन चालक परिचालकों का कहना था कि दिल्ली से आवागमन में ही वह थककर पस्त हो जाते हैं। उन्हें दातागंज, बरेली का अतिरिक्त राउंड लगाने को कहा गया था। इसके अलावा बिल्सी को जाने वाली आखिरी बस इस्लामनगर तक भेजी जाने लगी थी। इससे संचालन में काफी परेशानी आ रही थी। इधर, अतिरिक्त बस संचालन से बसों के डीजल तक का खर्चा नहीं निकल पा रहा था। शनिवार से सोमवार तक इसी बात को लेकर एआरएम और कर्मियों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री राजीव सक्सेना के साथ चालक-परिचालकों की सोमवार देर रात एआरएम से बात हुई तो उन्होंने पुरानी व्यवस्था ही बहाल रहने दी। तीन दिन बाद इन बसों के चालक-परिचालक खुशी-खुशी अपने काम पर लौट आए हैं। इससे बिल्सी मार्ग के यात्रियों को भी राहत मिली है। हालांकि, इस्लामनगर जाने वालों को रात की सेवा बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला मुख्यालय से रात साढ़े आठ बजे आखिरी बस सेवा होगी, इस्लामनगर तक न जाकर बिल्सी तक ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चालक परिचालकों से बात करने के बाद पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है। उन्हें यात्रियों और कर्मचारियों की सुविधा की चिंता है। बिल्सी रोड की सेवाएं पूर्ववत रहेंगी।
-अजय कुमार, एआरएम, बदायूं डिपो, उप्र परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed