फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   roadways bus on 64 routs

दिल्ली के तीन रूटों पर 64 बसें, उत्तराखंड व राजस्थान को भी बस सेवा

Mon, 16 Nov 2020 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
roadways bus on 64 routs
बदायूं। भैयादूज पर भाइयों का टीका करने मायके जाने वाली बहनों और त्योहार पर दूसरे जिलों से अपने घर आए लोगों को वापस काम पर जाने के लिए वाहनों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही बार-बार बस बदलने का झंझट भी नहीं होगा। इसके लिए बदायूं डिपो की 168 बसों को विभिन्न रूटों पर लगाया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी तय किया है कि स्टैंड पर जिस रूट की ज्यादा सवारियां होंगी, उस रूट पर तुरंत बस को भेजा जाएगा। दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान के लिए भी सीधी बस मिलेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद एक जून को अनलॉक-एक होने के बाद परिवहन निगम ने बस सेवा शुरू की थी, लेकिन सवारियां न मिलने के कारण बदायूं डिपो की बमुश्किल 70 बसों का संचालन हो पा रहा था। इनमें भी लोड फैक्टर नहीं आ रहा था। ऐसे में बदायूं डिपो ने 45 बसों को सरेंडर कर दिया था। सवारियों का दबाव बढ़ने पर डिपो ने अक्तूबर के पहले सप्ताह में 15 बसों को वापस ले लिया था, लेकिन दिल्ली का आनंद विहार बस स्टैंड बंद होने के कारण बदायूं डिपो की बसों का संचालन कौशांबी तक ही किया जा रहा था। इधर, राजस्थान और उत्तराखंड सरकार ने भी दूसरे राज्यों की बसों को अपने यहां आने की अनुमति नहीं दी थी। पिछले दिनों उत्तराखंड और राजस्थान से अनुमति मिलने के बाद अब दिल्ली सरकार ने सभी राज्यों की बसों के लिए आनंद बिहार बस स्टैंड खोल दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली का आनंद विहार बस स्टैंड शुरू होने से पहले ही बदायूं डिपो ने अपनी सरेंडर बाकी की 25 बसों को भी वापस ले लिया था। डिपो के बेड़े में शामिल 131 बसों के साथ 37 अनुबंधित बसें भी दौड़ने लगी हैं। उत्तराखंड के टनकपुर, देहरादून, हरिद्वार और रुद्रपुर के लिए बस सेवा पहले ही शुरू हो गई है। अब दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा भी शुरू हो गई है। इसके अलावा राजस्थान के जयपुर और भरतपुर के लिए भी बसें जाने लगी हैं। सबसे ज्यादा 65 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। इनमें बदायूं वाया बिल्सी, बदायूं वाया सहसवान और बदायूं वाया संभल होते हुए बसों को चलाया जा रहा है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब कौशांबी के बाद दूसरी बस नहीं पकड़नी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैयादूज पर लोकल रूटों पर दौडेंगी 100 से ज्यादा बसें
- भैयादूज पर बहनों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए डिपो ने सभी लोकल रूट भी कवर किए हैं। बदायूं-कासगंज-आगरा, बदायूं-बिसौली-चंदौसी-मुरादाबाद, बदायूं-कलान-फर्रुखाबाद, बदायूं-बिल्सी-इस्मलानगर, बदायूं-गंडुंडवारा-एटा, बदायूं-दातागंज रूटों पर भी बसों की कोई कमी नहीं रहेगी। डिपो की 66 बसों के साथ 37 अनुबंधित बसों को भी लोकल रूटों पर लगाया गया है। इसके साथ ही जरूरत के हिसाब से बसों के फेरे भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

डिपो ने अपनी सरेंडर सभी 45 बसें पहले ही वापस ले ली हैं। दिल्ली समेत उत्तराखंड और राजस्थान के जिलों के लिए भी बस सेवा शुरू हो गई है। त्योहार पर लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिस रूट पर ज्यादा सवारियां होंगी उस पर अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा। सबसे ज्यादा 65 बसों को दिल्ली के तीन रूटों पर लगाया गया है। आनंद विहार बस स्टैंड शुरू होने के बाद बसें अब दिल्ली तक जा सकेंगी।
- राजेश कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed