{"_id":"6ad667bf27fea415a7031927","slug":"roadways-bus-driver-returning-from-punjab-mysteriously-disappeared-on-the-way-badaun-news-c-123-1-bdn1010-175838-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पंजाब से लौट रहा रोडवेज बस चालक रास्ते में रहस्यमय ढंग से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पंजाब से लौट रहा रोडवेज बस चालक रास्ते में रहस्यमय ढंग से लापता
Tue, 20 Oct 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। पंजाब से घर लौट रहा रोडवेज बस चालक रास्ते में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। परिवार ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कस्बे के मोहल्ला बादाम नगर निवासी कुमरपाल कश्यप पंजाब में रह रही अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने गए थे। 8 अक्तूबर को वह वापस दातागंज आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही लापता हो गए। दातागंज में रह रहे उनके बेटे टिंकू ने बताया कि रास्ते के सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड समेत सभी संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन पिता का पता नहीं चला। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन