{"_id":"63407e6dffd68f3fab15d18f","slug":"roadway-bus-badaun-depot-got-157-etms-badaun-news-bly5000995134","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में खुले पैसों की चिकचिक होगी कम, डिपो को मिलीं 157 ईटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में खुले पैसों की चिकचिक होगी कम, डिपो को मिलीं 157 ईटीएम
सार
रोडवेज बसों में खुले पैसों के लिए यात्रियों के साथ अक्सर होने वाली चिकचिक अब कम हो जाएगी।कई बार रोडवेज स्टॉपेज के किराये को लेकर भी समस्या आती थी।अब नई ईटीएम आने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
रोडवेज के ईटीएम पटल पर मशीनों को इंस्टॉल करते ईटीएम इंचार्ज सौरभ शर्मा। संवाद
- फोटो : BADAUN
विस्तार
बदायूं। रोडवेज बसों में खुले पैसों के लिए यात्रियों के साथ अक्सर होने वाली चिकचिक अब कम हो जाएगी। बदायूं डिपो को 157 आधुनिक ईटीएम (इलेक्ट्रिोनिक टिकिटिंग मशीन) मिल गई हैं। डुअल सिम से लैस ईटीएम स्मार्ट फोन की तर्ज पर काम करेंगी। अगर कोई सवारी किराये का भुगतान ऑनलाइन करना चाहती है, तो नई मशीन से यह सुविधा भी मिलेगी।
बदायूं डिपो के बेड़े में 168 बसें हैं। इनमें 37 बसें अनुबंधित और 131 निगम की हैं। लंबे समय से डिपो के पास ईटीएम की समस्या बनी हुई थी। ज्यादातर परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने होते थे। इसके लिए हिसाब रखना होता था। कई बार रोडवेज स्टॉपेज के किराये को लेकर भी समस्या आती थी। अब नई ईटीएम आने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।
संबंधित रोड के लिए डिपो के ईटीएम विभाग में ईटीएम में पहले से रूट और किराया सब कुछ फीड कर दिया जाएगा।किराया तलाश करना और कागजों पर लिखने जैसी समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। ईटीएम वाईफाई से लैस होने के साथ पूरी तरह से ऑनलाइन रहेंगी। मुख्यालय पर बैठे अधिकारी किसी भी बस की लोकेशन देख सकेंगे।
विज्ञापन
ईटीएम पटल को पांच नए कंप्यूटर भी मिले
रोडवेज के ईटीएम पटल को पांच नए कंप्यूटर सेट भी मिल गए हैं। पटल को वाईफाई से लैस कर दिया है। ईटीएम विभाग प्रभारी सौरभ शर्मा का कहना है कि नए कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर से काम शुरू कर दिया है। अब सभी बसों को ईटीएम मिल रही हैं।
डिपो को 157 नई ईटीएम मिल गई हैं, जो स्मार्ट फोन की तर्ज पर काम करेंगी। सभी ईटीएम ऑनलाइन रहेंगी। परिचालकों को अब हाथ से टिकट नहीं बनाने होंगे। सभी रूटों पर बसों के परिचालकों को नई ईटीएम उपलब्ध कराई जा रही हैं। -विनोद कुमार शुक्ला, एआएम