फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads of Ujhani Hospital are sick, patients are in dire straits

Budaun News: उझानी अस्पताल की सड़कें बीमार, मरीजों पर बदहाली की मार

Wed, 04 Sep 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 04 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Roads of Ujhani Hospital are sick, patients are in dire straits
उझानी अस्पताल के मेनगेट के पास उबड़- खाबड़ सड़क। संवाद
उझानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सड़कें बीमार हो चुकी हैं...। वहीं मरीजों पर भी इसकी बदहाली की मार पड़ रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं के सामने आ रही है। सुनीता ने बताया कि बहुत परेशानी से ओपीडी तक पहुंची हूं। कदम भी देख- देखकर आगे बढ़ाने पड़े। ऐसे में अगर कोई गर्भवती महिला फिसलकर गिर जाए तो गर्भस्थ समेत उसकी जान पर बन आएगी। अपने परिजनों के साथ बाइक और ई- रिक्शा से अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों को भी सुरक्षित निकलना मुश्किल हो रहा है। कमोबेश ऐसे ही हालात दूसरे गेट के पास हैं। बारिश होने पर चिकित्साधीक्षक कक्ष, दवा वितरण खिड़की और ओपीडी के आसपास घुटनों तक पानी भर जाता है। फिर भी परिसर की बीमार सड़कों के इलाज की जरूरत महसूस नहीं की गई है।
विज्ञापन






पालिका ने गोद लिया तो करा दी गई थी पथ प्रकाश व्यवस्था

- करीब चार साल पहले शासन की पहल पर नगर पालिका ने सरकारी अस्पताल गोद लिया था। इस सीएचसी का भी नंबर आया। पालिका की ओर से उस वक्त परिसर में पथ प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की सुविधा बेहतर करा दी गई। चूंकि, अस्पताल परिसर की सड़कों के कायाकल्प को लाखों रुपये की दरकार थी, सो आगे की कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्माण अनुभाग में पैरवी कराने पर जोर दिया गया। इसके बाद विभागीय स्तर से इस पर गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन




- अस्पताल परिसर में सड़कों की स्थिति काफी खराब है। वह मौखिक रूप से विभागीय अफसरों को अवगत करा चुके हैं। जल्द ही स्थानीय स्तर से प्रस्ताव तैयार कर सीएमओ के जरिये शासन को भेजा जाएगा। धनराशि अवमुक्त होने के बाद ही निर्माण कार्य होगा।- डाॅ. राजकुमार गंगवार, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed