फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads became ponds after two hours of rain

Budaun News: दो घंटे की बारिश में सड़कें बनी तालाब

Fri, 09 Aug 2024 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Roads became ponds after two hours of rain
टिकटगंज राेड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। शहर में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न नजर आईं। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। दुकानों और घरों में पानी भर गया। मधुवन कॉलोनी, माल गोदाम रोड व छह सड़का पर कई जगह दुपहिया से लोग गिरे, क्योंकि सड़कों के गड्डे जलभराव की वजह से नजर नहीं आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही काले घने बादल छाए हुए थे। अपराह्न करीब दो बजे बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक रिमझिम होती रही। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो शाम चार बजे तक चली। इसकी वजह से शहर की प्रमुख सड़कों में शुमार जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड, छह सड़का, आवास विकास, शिवपु़रम, नेकपुर, टिकटगंज, आर्य समाज आदि जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


नेकपुर में पलटा ऑटो रिक्शा
मोहल्ला नेकपुर की पहली गली में कई माह पहले गैस पाइन लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, आज तक सही नहीं कराई गई। ऐसे में दोपहर के समय हुई बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। इससे वहां से निकल रहे ऑटो चालक को गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा। जैसे ही पहिया उस गड्ढे में पड़ा, वह पलट गया। उसमें बैठे लोग गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुवन कॉलोनी में फिर शुरू हुए हादसे
बृहस्पतिवार को हुई बारिश से जहां मुधवन कॉलोनी में एक-एक फुट तक जलभराव हो गया। एक साइकिल सवार गड्ढे में पहिया जाने से गिरकर घायल हो गया।

टिकटगंज राेड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज राेड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज राेड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज राेड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज राेड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

टिकटगंज राेड पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed