{"_id":"61799b941a714f358e322afb","slug":"road-will-be-built-from-overbridge-to-mandi-committee-funds-will-be-allocated-badaun-news-bly4643589200","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज से मंडी समिति तक बनेगी सड़क, धनराशि आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज से मंडी समिति तक बनेगी सड़क, धनराशि आवंटित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर की सड़कों के हाल बेहाल है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने प्रमुखता से खबरों को प्रकाशित किया। इसके बाद नगर विकास राज्यमंत्री ने स्थिति को गंभीरता से लेकर डिप्टी सीएम से मुलाकात की। उनकी मांग पर शहर में डॉ. संतोख सिंह तिराहे से मंडी समिति से सड़क बनाने के लिए शासन से 27.98 लाख रुपये की धनराशि विभाग को आवंटित हुई है।
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर शहर में ओवरब्रिज (डॉ. संतोख सिंह तिराहे) से उसावां रोड पर मंडी समिति तक सड़क की हालत खराब है। सड़क पर अनगिनत गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हालात ये हैं कि हल्की बरसात होने पर इन गड्ढों में जलभराव हो जाता है, ऐसे में लोगों को और भी ज्यादा दिक्कत होती हैं।
टूटी सड़कों से होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने खबर को प्रकाशित किया था। फिर नगर विकास राज्यमंत्री/ शहर विधायक महेश चंद गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ शहर में घूमकर जर्जर सड़कों का जायजा लिया था। अपने कैंप कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। प्रस्ताव मिलते ही राज्यमंत्री ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पत्र देकर ओवरब्रिज से मंडी समिति तक जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए धनराशि स्वीकृत करने की बात की थी। डिप्टी सीएम ने इस सड़क की मरम्मत के लिए 27. 98 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही इस सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
धनराशि स्वीकृत हो गई है, जल्द ही लोक निर्माण विभाग इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर देगा। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए।
- महेश चंद्र गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री/ शहर विधायक