फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   road accident in binaver

बिनावर इलाके के कृष्णपाल की हुई थी सड़क हादसे में मौत, भाई हुआ था घायल

Mon, 16 Nov 2020 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
road accident in binaver
कादरचौक (बदायूं)। शुक्रवार रात कादरचौक-बदायूं मार्ग पर सड़क हादसे में मरा युवक बिनावर क्षेत्र के ग्राम नाई का निकला। घायल युवक उसका सगा भाई था। उसका इलाज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। दोनों भाई बहन के घर लभारी गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में रेत भरे ट्रैक्टर-ट्रॉॅली ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

कादरचौक-बदायूं मार्ग पर पेट्रोल पंप के नजदीक शुक्रवार रात गंगा के रेत लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉॅली ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत देखकर उसे तुरंत बरेली रेफर कर दिया गया था। देर रात उनकी पहचान करने की कोशिश चलती रही, लेकिन उनका नाम पता नहीं चला। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर उनका नाम पता तलाश किया। इससे पता चला कि हादसे में मरा युवक बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम नाई निवासी कृष्णपाल (30) पुत्र ब्रजपाल था, जबकि घायल युवक का उसका बड़ा भाई रामऔतार (32) था। पुलिस की सूचना पर परिवार वाले शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंच गए। दोपहर के समय पुलिस ने कृष्णपाल के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। इधर, बरेली में भर्ती रामऔतार की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed