फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RO of bus station is not working, passengers are buying water to drink

Budaun News: बस अड्डे का आरओ ठप, खरीदकर पानी पी रहे हैं यात्री

Sun, 20 Apr 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
RO of bus station is not working, passengers are buying water to drink
रोडवेज बस में पानी की बोतल बेचता किशोर। संवाद
बदायूं। रोडवेज बस अड्डे में लगे आरओ वाटर की मशीन खराब है। इस वजह से यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा है। आरओ के पास गंदगी भी है। मजबूरी में यात्रियों को 20 से 25 रुपये बोतल पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन 150 बसों का संचालन होता है। हर दिन 17 हजार यात्री आवागमन करते हैं। इन यात्रियों को गर्मियों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। एआरएम कार्यालय के पीछे गंदगी फैली हुई है। वहीं नजदीक में आरओ सिस्टम लगा हुआ है। गंदगी की वजह से अधिकांश यात्री वहां से पानी भरना पसंद भी नहीं करते। मजबूरी में उन्हें ठंडा पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। दूसरे वाटर कूलर का आरओ सिस्टम भी खराब है। इसका खामियाजा यात्रियों को उठना पड़ रहा है। बसों में 20 से 25 रुपये में पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है
विज्ञापन

कोट,


- रोडवेज बस अड्डे पर आरओ सिस्टम की मोटर खराब हो गई थी। उसको ठीक कराया जा रहा है। एक हैंडपंप भी ठीक करा दिया गया है। साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। -अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed