फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   RLD and Peace Party candidate, including the prescription of seven dismissed

रालोद और पीस पार्टी प्रत्याशी समेत सात के पर्चे खारिज

Mon, 30 Jan 2017 10:43 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 30 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
RLD and Peace Party candidate, including the prescription of seven dismissed
रालोद और पीस पार्टी प्रत्याशी समेत सात के पर्चे खारिज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिल्सी सीट से तीन, दातागंज से दो, सहसवान-बिसौली से एक-एक नामांकन पत्र निरस्त
 बिल्सी से राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मनोज उपध्याय और सहसवान से पीस पार्र्टी के अबू शादाब समेत सात लोगों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। इन प्रत्याशियों की सूची रिटर्निंग आफिसर ने नामांकन कक्षों के बाहर चस्पा कर दी है। 
  जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर 76 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद बिल्सी में तीन, दातागंज में दो, सहसवान एवं बिसौली में एक-एक नामांकन पत्र निरस्तहुआ। बिल्सी विधानसभा से रालोद प्रत्याशी मनोज उपाध्याय ने प्रस्तावक दूसरी विधानसभा का लगा दिया। इसके अलावा जिले से बाहर के प्रत्याशी होने के बावजूद मतदाता सूची की सत्यापित प्रति भी उन्होंने नामांकन पत्र के साथ नहीं लगाई। उन्होंने अतिरिक्त शपथ पत्र भी नहीं दिया। इसलिए पर्चा निरस्त किया गया। भारतीय भाईचारा पार्टी की सावित्री ने नामांकन के दौरान नामांकन फीस 10 हजार रुपये जमा नहीं की। निर्दलीय जसवीर की ओर से प्रस्तावक पूरे नहीं थे और शपथ पत्र नोटरी से प्रमाणित नहीं था। दातागंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की लता यादव ने 10 के बजाय केवल चार प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराया। सर्व समभाव पार्टी के अवधेश कुमार ने शपथ पत्र ही जमा नहीं किया। 
विज्ञापन

सहसवान विधानसभा सीट पीस पार्टी के अबू शादाब ने केवल एक प्रस्तावक के साथ नामांकन करा दिया। जबकि नियमानुसार उनको 10 प्रस्तावक प्रस्तुत करने चाहिए थे, इसलिए उनका पर्चा निरस्त किया गया। बिसौली सुरक्षित  विधानसभा सीट निर्दलीय नामांकन कराने वाले राजेंद्र सिंह राजू की ओर से प्रस्तुत किए गए धनगर जाति के प्रमाणपत्र को आरओ ने अमान्य घोषित कर दिया। इस वजह से इनका पर्चा निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed