फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Returning to the Vedas The invocation of

वेदों की ओर लौटने का किया आह्वान

Sun, 03 May 2015 07:44 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 03 May 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

आर्य समाज की ओर से आयोजित साप्ताहिक सत्संग में आर्यजनों ने यज्ञ में आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की। वेदों की ओर लौटने के साथ महर्षि दयानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. उमेश चंद्र गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र की उन्नति के मार्गदर्शन के लिए आर्यसमाज की नितांत आवश्यकता है। महर्षि दयानंद के बताए दस नियमों के पालन से ही मानव का कल्याण संभव है। नन्हे लाल कश्यप ने कहा के वेदानुकुल मार्ग को अपनाकर हम स्वराज ला सकते हैं। महर्षि दयानंद के मिशन को पूरा कर सकते हैं। स्वामी ने हमेशा नारी के सम्मान व गौरवप को बढ़ाने का काम किया। नारी उत्थान के लिए आर्य समाज ने बहुत बड़ा कार्य किया है। धर्मेंद्र आर्य ने वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह, डॉ. विकास सक्सेना, अमित वर्मा, केशव गर्ग, पुनीत कुमार कश्यप, प्रेमबाबू, योगेश पटेल, निखिल गुप्ता, मुनीष कुमार, धर्मवीर सिंह, विशाल वैश्य, पुष्पा देवी कश्यप, संध्या भारद्वाज, ऊषा गौड़, अनामिका सिंह, सीता सिंह, रजत कश्यप, अजय कश्यप, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed