{"_id":"5eda81e58ebc3e90385480af","slug":"returning-merchant-carrying-milk-collided-with-unknown-vehicle-died-on-the-spot-badaun-news-bly4082480187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेकर लौट रहे बर्तन व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध लेकर लौट रहे बर्तन व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, मौके पर मौत
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। शुक्रवार तड़के मुजरिया-बिल्सी रोड पर साइकिल से दूध लेकर लौट रहे नगर के बर्तन व्यापारी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस वाहन की देर शाम तक तलाश करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
नगर के वार्ड नंबर एक निवासी गौरव वार्ष्णेय (37) पुत्र जयनारायण की कस्बे में बर्तनों की बड़ी दुकान है। वह रोजाना साइकिल लेकर मुजरिया रोड स्थित मिश्रीपुर मुकईया गांव दूध लेने जाते थे। शुक्रवार तड़के रोज की तरह वह दूध लेकर लौट रहे थे। उनकी साइकिल मुकईया गांव के पुल के पास पहुंची कि तभी पीछे से आए किसी बड़े वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने व्यापारी को खून से लथपथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती, व्यापारी की मौत हो चुकी थी। मौके पर व्यापारी के परिजन भी थोड़ी ही देर में रोते बिलखते पहुंच गए। छोटे भाई सौरभ वार्ष्णेय ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को व्यापारी के परिजनों को सौंप दिया।
नगर के व्यापारियों को शोक, जताया दुख
सड़क हादसे में बर्तन व्यापारी की मौत को लेकर नगर के व्यापारियों ने गहरा दुख जताया है। नगर पालिका चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, व्यापारी नेता लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, अमित कुमार, गोपाल बाबू, धनेंद्र कुमार, सुरेश गुप्ता, डॉ. राजाबाबू, डॉ. उमेंद्र गु्प्ता, डॉ. प्रसून वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल गुप्ता, नवरतन वार्ष्णेय, दिनेश हनी समेत मेडीकल यूनियन और श्री गिरिराज जी महाराज सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।