{"_id":"de6183396eadc7551b2ba5d34a5b8867","slug":"retired-inspector-accidents-four-persons-including-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में रिटायर्ड दरोगा समेत चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में रिटायर्ड दरोगा समेत चार लोगों की मौत
बदायूं
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में एक रिटायर्ड दरोगा समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे बिनावर, बिल्सी, उझानी और दातागंज रोड पर हुए। सभी शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। बिल्सी रोड पर गांव सतेती के पास हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मूसाझाग थाने के पिपरिया मोड़ पर ट्रक ने युवक को कुचल दिया। उझानी में मंडी समिति के पास हुए हादसे में कासगंज निवासी रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। बिनावर में गंगा स्नान कर रहे लोगों की ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
हादसा-एक
उझानी। बेटे की ससुराल जाते वक्त सेवानिवृत्त दरोगा रमेश बाबू यादव को ट्रक ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उनके शव को लेकर अस्पताल भी पहुंची लेकिन अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। बाद में शव जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। ड्राइवर और क्लीनर राहगीरों की भीड़ देख कूद कर भाग गए।
कासगंज में गांव गोपालगढ़ी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रमेश बाबू यादव (65) के बेटे पिंकू की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा आए थे। दोपहर वह उझानी कोतवाली की ओर किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में आयल डिपो के पास उनकी बाइक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस कर्मी उनको सीएचसी लाए। यहां कोई डॉक्टर न मिलने पर उनको बदायूं लाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब पांच साल पहले रमेश बाबू उझानी कोतवाली में तैनात रहे चुके हैं। खबर मिलने पर उनके परिवार वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
हादसा-दो
बदायूं। बिल्सी रोड पर गांव सतेती के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सचिन नाम के युवक की मौत हो गई। बिल्सी थाने के गांव सीतापुर निवासी सचिन (19) पुत्र अमरपाल अपने ममेरे भाई हृदेश (18) पुत्र वीरपाल के साथ सीतापुर से डीजल लेने बाइक से बिल्सी जा रहे थे। रास्ते में सतेती गांव के पास उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में सचिन की मौत हो गई और हृदेश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा-तीन
मूसाझाग। दातागंज रोड पर सराय पिपरिया मोड़ के पास ट्रक की टक्क से मूसाझाग थाने के गांव मौसमपुर निवासी तौसीन की मौत हो गई। मौसमपुर निवासी तौसीन (19) पुत्र सज्जाद वीरपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। पूर्वांहन तीन बजे वह मौसमपुर वापस जाने के लिए स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे ट्रक ने तौसीन को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौका पाकर भाग गया।
हादसा-चार
बिनावर। मलगांव रेलवे क्रासिंग के पास गंगा स्नान कर लौट रहे स्नानार्थियों से भरी ट्रॉली को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कर्रु नाम के युवक की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। बिनावर थाने के गांव भिंदुलिया के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान करके लौट रहे थे। मलगांव क्रॉसिंग पर ट्रॉली को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर बैठे कर्रु (30) पुत्र वीरेशपाल और रिंकू (25) पुत्र चंद्रपाल चलते ट्रैक्टर से गिर कर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गए। हादसे में कर्रु की मौके पर मौत हो गई। रिंकू घायल हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौका पाकर भागने में कामयाब रहा।
इंसेट
...फिर कौन करता मृत घोषित
उझानी। सड़क हादसे में मृत सेवानिवृत दरोगा रमेश बाबू का शव अस्पताल लाया गया तो कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इमरजेंसी ड्यूटी पर मिले फार्मेसिस्ट नथन सिंह ने डॉक्टर को कॉल भी की। सिपाही ने जब रमेश बाबू की हालत के बारे में बारे में फार्मेसिस्ट से पूछा तो उन्हें जवाब देते नहीं बना। इलाज तो दूर उन्हें मृत घोषित करने को डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाया। आननफानन में कछला में तैनात डॉ. दिनेश शर्मा को बुला गया तब तक पुलिस कर्मी रमेश बाबू के शव को लेकर जिला अस्पताल की ओर निकल गए।
------
टेंपो पलटने से महिला समेत नौ सवारियां घायल, तीन गंभीर
उझानी। बदायूं रोड पर बांके बिहारी कॉलेज के पास तेज रफ्तार टैंपो पलट गया। टैंपो सवार महिला-पुरुषों में मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर निवासी महबूब (35) उसकी पत्नी किशवरी, कादरचौक के गांव मल्लामई निवासी रामकुमार की 45 वर्षीय पत्नी राजवती, कछला के पास सरौता निवासी 20 वर्षीय गोपाल और बादशाह सिंह का 15 वर्षीय बेटा अतिराज, उसावां थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी शशि (16) पुत्री रामप्रसाद समेत नौ लोग शामिल हैं। घायलों को समाजसेवा अमित प्रताप सिंह ने अपनी कार से अस्पताल तक पहुंचाया। घायल में शशि समेत तीन की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।